Download Our App

Home » Uncategorized » औचक निरीक्षण करने थानों में पहुंचे राजपत्रित अधिकारी, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाही करें-डीआईजी अतुल सिंह

औचक निरीक्षण करने थानों में पहुंचे राजपत्रित अधिकारी, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाही करें-डीआईजी अतुल सिंह

जबलपुर, (जयलोक)। पुलिस महानिदेशक समस्त राजपत्रित अधिकारियों को थानों का निरीक्षण करने हेतु आदेश के बाद शहर के पुलिस अधिकारियों ने थानों का निरीक्षण किया। जिमसें पुलिस उप महानिरीक्षक अतुल सिंह द्वारा थाना बरेला का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने मालखाने का निरीक्षण करते हुये जप्ती माल, आम्र्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव चैक करते हुये हवालात चैक किया, साथ ही थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को चैक किया कि थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टर अपडेट हैं कि नहीं साथ ही सी.सी.टी.व्ही. कैमरे चालू है कि नहीं यह भी देखा। इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी द्वारा थाना गोहलपुर, विजयनगर, थाना यातायात मालवीय चौक तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा द्वारा थाना गढा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा द्वारा थाना पाटन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध श्रीमति सोनाली दुे द्वारा महिला थाना, थाना मदनमहल एवं थाना गोरखपुर का निरीक्षण किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम द्वारा थाना अधारताल, पनागर, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव द्वारा थाना लार्डगंज, मदनहल, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी द्वारा थाना सिविल लाईन, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीष कुमार साहू द्वारा थाना रांझी, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एच आर पाण्डेय द्वारा थाना गोरखपुर, विजय नगर, संजीवनी नगर, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर सुनील नेमा द्वारा थाना घमापुर, थाना हनुमानताल, नगर पुलिस अधीक्षक कैट उदय भान सिंह द्वारा थाना कैंट, नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा थाना तिलवारा, नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल बी.एस. गोठरिया द्वारा थाना विजय नगर, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकाक्षा उपाध्याय द्वारा थाना कुण्डम, एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा द्वारा थाना सिहोरा, खितोला एसडीओपी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा द्वारा थाना बरगी एंव भेड़ाघाट का औचक निरीक्षण किया गया।

 

कोतवाली थाने में धरने पर बैठे विधायक, हर्ष फायरिंग करने वाले की जमानत पर बनी विवाद की स्थिति , देखिये वीडियो

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » औचक निरीक्षण करने थानों में पहुंचे राजपत्रित अधिकारी, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाही करें-डीआईजी अतुल सिंह

Top Headlines

Live Cricket