Download Our App

Home » Uncategorized » कटनी 12 करोड़ की चोरी मामले में मुख्य आरोपी की हुई पहचान

कटनी 12 करोड़ की चोरी मामले में मुख्य आरोपी की हुई पहचान

गायब करोड़ों के गहने और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी

जबलपुर/कटनी (जय लोक)। अपराध जगत में पूरे देश में चर्चित हुई। कटनी के माधवनगर स्थित किसना ज्वेलर्स में हुई 12 करोड़ रुपये से अधिक की सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस को एक-एक कर सुराग मिल रहे हैं। पहली बड़ी सफलता के रूप में पुलिस ने झारखंड के एक शातिर गिरोह के सदस्य बदरुद्दीन खान को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने आठ दिन की रिमांड हासिल की है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान और अन्य स्त्रोंतों से जानकारी एकत्रित करते हुए अब पुलिस के सामने इतनी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अब्जुल का नाम सामने आ चुका है। घटना को अंजाम देने में सात लोग शामिल थे जिनमें से 6 साहिबगंज जिले के निवासी हैं। अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए करोड़ों के आभूषण की बरामदगी ही पुलिस का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है।

सभी चोर मुख्य सडक़ तक पैदल पहुंचे थे – पुलिस पूछताछ में बदरुद्दीन ने बताया कि शोरूम में चोरी करने के बाद गिरोह के सातों सदस्य पैदल मुख्य सडक़ तक पहुंचे थे। यहां से ऑटो रिक्शा लेकर कटनी रेलवे स्टेशन गए। इसके बाद सभी दानापुर एक्सप्रेस में सवार हुए। ट्रेन के प्रयागराज पहुंचने पर आरोपी उतर गए और पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए। पुलिस अब आरोपी के बताए रूट और अन्य जानकारियों का सत्यापन कर रही है।

कैमरे में दिखा सरगना, 4 टीमें तलाश में जुटीं – पुलिस ने शोरूम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। इनमें गिरोह के मुख्य सरगना अब्जुल की तस्वीर सामने आई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कटनी पुलिस ने चार विशेष टीमें बनाई हैं। ये टीमें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, झारखंड के साहिबगंज और पश्चिम बंगाल सहित अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

 

 

विधानसभा सीटों का बंटवारा सम्मानजनक तरीके से हो-राहुल

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कटनी 12 करोड़ की चोरी मामले में मुख्य आरोपी की हुई पहचान
error: Content is protected !!