Download Our App

Home » Uncategorized » जेनजी को साधने युवाओं के बीच भाजयुमो करवाएगी निबंध प्रतियोगिता

जेनजी को साधने युवाओं के बीच भाजयुमो करवाएगी निबंध प्रतियोगिता

रविन्द्र तिवारी को अध्यक्ष बनते ही मिली बड़ी जिम्मेदारियाँ, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत होगा आयोजन, नये अध्यक्ष ने जारी किया पहला नियुक्ति पत्र

जबलपुर (जयलोक)।  देश में विगत कुछ अंतराल में नजर आए युवाओं के आक्रोश और बदलते राजनैतिक घटनाक्रम को भारतीय जनता पार्टी ने भांप लिया है। भारतीय जनता पार्टी बदलते समय के साथ अपनी रणनीति बदलने में माहिर राजनैतिक दल है। जेनजी की विचारधारा और आक्रोशित विचारों को देखते हुए अब भारतीय जनता पार्टी ने  लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत जेनजी जिन्हें हम सरल भाषा में देश के ऐसे युवा जो 18 वर्ष के ऊपर हैं मानते हैं, उनके विचार जानने और उनके बीच पार्टी का एजेंडा शामिल करने का नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत  पूरे देश सहित महानगर जबलपुर में भी युवाओं और विद्यार्थियों को वैचारिक रूप से जोडऩे के उद्देश्य से एक वृहद ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस महत्वपूर्ण अभियान की तैयारियों और कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए कल भाजपा संभागीय कार्यालय, रानीताल में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविंद्र तिवारी के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।
अध्यक्ष बनते ही लगातार मिली जिम्मेदारियाँ- भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष लंबे अरसे बाद शहर में घोषित हुआ। इस पद पर संगठन और वरिष्ठ नेतृत्व की पहली पसंद माने जाने वाले रविन्द्र तिवारी को जिम्मेदारियाँ दी गईं। शायद यह पहला अवसर है जब अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद युवा नेता को जश्न मनाने का मौका भी नहीं मिला और तीन चार दिन बाद जिले में होने वाली मुख्यमंत्री की पदयात्रा जैसा बड़ा कार्यक्रम और उसकी व्यवस्थाओं की जिम्मदारी मिल गई। घोषणा के दूसरे दिन ही अध्यक्ष ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया। बीच में युवा संकल्प यात्रा का बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसके तत्काल बाद विधानसभावार युवा संकल्प के कार्यक्रम आयोजित होना प्रारंभ हो गए।  अब राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी जिला युवा मोर्चा को मिली है। इस जिम्मेदारी के निर्वाहन में टीम वर्क की भावना से कार्य करते हुए नवअध्यक्ष रविन्द्र तिवारी ने अपने कार्यकाल का पहला नियुक्ति पत्र जारी कर इस अभियान की जिम्मेदारियाँ विभिन्न युवा नेताओं को सौंपी हैं।
नगर अध्यक्ष की विशेष उपस्थिति में हुई बैठक
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जबलपुर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने सभी युवा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। श्री सोनकर ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविंद्र तिवारी एवं नव-नियुक्त प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे इस अभियान की संपूर्ण रूपरेखा तैयार कर शहर के अधिक से अधिक शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों और विद्यालयों के छात्रों तक पहुँच बनाएं, ताकि बड़ी संख्या में युवा इस वैचारिक अभियान का हिस्सा बन सकें। बैठक के दौरान इस निबंध प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रभारी के रूप में शरद विश्वकर्मा को घोषित किया गया तथा विधानसभावार जिम्मेदारी सौंपते हुए कैंट विधानसभा में अंकित फ्रांसिस, पश्चिम विधानसभा में गोपाल गुप्ता, उत्तर-मध्य विधानसभा में रोहन वैद्य एवं पूर्व विधानसभा के प्रभारी के रूप में प्रखर चौबे को दायित्व सौंपा गया।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूल के हायर सेकेंडरी स्तर एवं कॉलेज के अंडर-ग्रेजुएट (स्नातक) स्तर के छात्रों को जोड़ा जाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निबंध प्रतियोगिता पूर्णत: ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्र-छात्राएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के पश्चात निधाज़्रित विषयों पर अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत कर सकेंगे।इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिला महामंत्री एवं मोर्चा प्रभारी पंकज दुबे ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया। इस दौरान प्रदेश नीति एवं शोध प्रभारी जय रोहाणी, भाजयुमो जिला महामंत्री श्रीकांत वर्मा कुक्की, राहुल कपूर, शुभम अरिहंत, गोपाल गुप्ता, शरद विश्वकर्मा, अंकित फ्रांसिस, अनिकेत रावत, अंकित पाठक, आयुष सिंह, रनेश खरे, समरजीत फौजदार, रोहन वैद्य, प्रखर चौबे आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

विधानसभा सीटों का बंटवारा सम्मानजनक तरीके से हो-राहुल

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » जेनजी को साधने युवाओं के बीच भाजयुमो करवाएगी निबंध प्रतियोगिता
error: Content is protected !!