
नगर निगम के तीन अधिकारी जिसमें अपरआयुक्त, सहायक आयुक्त और एक सब इंजीनियर की भूमिका पर मिलीभगत और नियमों के खिलाफ काम करने का आरोप
जबलपुर (जयलोक)। चंडालभाटा ट्रांसपोर्ट नगर में व्याप्त अनियमितताओं और गड़बड़झाले में नगर निगम के तीन अधिकारी जिसमें अपरआयुक्त, सहायक आयुक्त और एक सब इंजीनियर की भूमिका पर मिलीभगत और नियमों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल को अलग अलग समय पर पांच बार लिखित शिकायत पे्रषित की गई। जिसके बाद पिछले महीने 16 अक्टूबर को संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के द्वारा जबलपुर नगर निगम आयुक्त को एक पत्र लिखा गया और पाँचों शिकायतों का उल्लेख कर समय सीमा में इसका जवाब देने के लिए कहा गया। लेकिन एक महीना पूरा हो जाने के बाद भी नगरीय प्रशासन विभाग के इस पत्र पर भी नगर निगम जबलपुर के द्वारा कोई कार्रवाही नहीं की जा रही है। जबकि पत्र में स्पष्ट उल्लेखित है कि कार्रवाही प्रतिवेदन तत्काल संचालनालय को उपलब्ध कराया जाए।
उक्त शिकायत नगरीय प्रशासन मंत्री, नगरीय प्रशासन के प्रमुख सचिव और नगरीय प्रशासन के आयुक्त को जबलपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट के टेक्निक ऐसोसिएशन के द्वारा की गई थी। शिकायत में उल्लेखित किए गए पाँच पत्रों का हवाला देते हुए आयुक्त नगरीय प्रशासन ने अपने पत्र में दिए गए विषयों के संबंध में की गई जाँच और की गई कार्रवाही तत्काल चाही है। पत्र में जिन विषयों का उल्लेख किया गया है उनमें संपदा विभाग के सब इंजीनियर प्रमोद अग्रवाल द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर चंडालभाटा के दस्तावेज दबाकर रखना, एवं अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं करना और गुमराहपूर्वक जवाब देना लापरवाही करने पर कार्रवाही करने बावत।
दूसरा विषय पत्र 4 सितम्बर 2025 के अंतर्गत ट्रंासपोर्ट नगर चंडालभाटा जबलपुर के 69 निरस्त भूखंडों एवं 30 खाली भूखंडों का आवंटन निरस्त करते हुए नगर निगम जबलपुर से मध्य प्रदेश शासन एवं नगरीय शासन विभाग को भेजकर आवंटन की स्वीकृति की अनुशंसा करने बावत।
तीसरा विषय ट्रंासपोर्ट नगर चंडालभाटा जबलपुर के 572 भूखंडों में से 129 निरस्त भूखंड एंव 30 वर्षों से 92 खाली भूखंडों को वास्तविक ट्रंासपोर्ट व्यवसायियों को आवंटित करने की अनुशंसा करने हेतु। चौथा विषय पत्र दिनांक 3 जून 2026 के अंतर्गत तात्कालीन अपरआयुक्त संपदा अरविंद शाह जिनका अब तबादला हो चुका है। सहायक आयुक्त संपदा शिवांगी महाजन के द्वारा ट्रंासपोर्ट नगर चंडालभाटा जबलपुर के 30 वर्षों की खाली भूखंडों की लीज समाप्त हो जाने के बाद भी पूर्व लीजधारियों से मिलीभगत कर एवं सांठगांठ करके निर्माण पर रोक लगाने के बाद भी पक्के निर्माण की अनुमति देने एवं अवैध निर्माण कब्जा नहीं तोडऩे पर विभागीय कार्रवाही करते हुए पद का दुरुपयोग करने पर पदमुक्त करने बावत। पाँचवा विषय पत्र दिनांक 10 सितम्बर 2026 के अंतर्गत ट्रंासपोर्ट नगर चंडालभाटा जबलपुर के 572 भूखंडों में से 129 निरस्त भूखंड एवं 30 वर्षों से 92 खाली भूखंडों को वास्तविक ट्रंासपोर्ट व्यवसायियों को आवंटित करने की अनुशंसा करने बावत। यह सभी विषय सीधे तौर पर शहर में अव्यवस्थित हो चुके ट्रंासपोर्ट के व्यापार को व्यवस्थित करने से संबंधित हैं। पांडे चौक, बल्देवबाग, उखरी, आगा चौक, चेरीताल, दमोहनाका आदि क्षेत्रों में ऐसे बहुत से ट्रंासपोर्टर आज भी अपने व्यापार के साथ संघर्ष कर रहे हैं जिन्हें ट्रंासपोर्ट नगर में उनके हक का प्लॉट नहीं मिल पाया है।
कुछ लोगों ने कर लिया कब्जा दर्जनों प्लॉट हैं उनके नाम
चंडालभाटा स्थित ट्रंासपोर्ट नगर में आज भी इतनी जगह शेष है कि वहां पर अधिकांश ट्रंासपोर्टरों को व्यवस्थित किया जा सकता है लेकिन वहां पर कुछ लोगों के द्वारा दर्जनों प्लॉट अपने और अपने परिवार वालों को ट्रंासपोर्ट बताते हुए कब्जे में कर लिए गए। जिसके शिकायतें पहले से ही नगर निगम में कार्रवाही की प्रतिक्षा कर रही हैं। इसके साथ ही कुछ बड़े व्यापारियों ने पूर्व में ऐसे ही तथाकथित स्वयं भू अध्यक्ष बने दलाल किस्म के लोगों से सांठगांठ कर बड़ी संख्या में प्लॉट अपने नाम कर लिए हैं या किराए पर लेकर उनका उपयोगकर दूसरों का हक मारा है। इसकी निष्पक्ष जाँच और तत्काल कार्रवाही हो जाने से भी असली ट्रंासपोर्टरों को बड़ी राहत मिलेगी। जरूरी है कि इस वर्षों से उलझे हुए प्रकरण में काम करने के लिए तेज और नियम से काम करने वाले अधिकारी को समय सीमा निश्चित कर जिम्मेदारी सौंपी जाये।





