Download Our App

Home » Uncategorized » कटेझिरिया जंगल में मुठभेड़ सर्चिंग टीम को देख नक्सलियों ने की फायरिंग

कटेझिरिया जंगल में मुठभेड़ सर्चिंग टीम को देख नक्सलियों ने की फायरिंग

बालाघाट (जयलोक)। जिले के रूपझर थाना क्षेत्र के कटेझिरिया के जंगल में सोमवार देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच चली गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की। हालांकि नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जंगल में कॉम्बिंग ऑपरेशन तेज कर दिया है।
सर्चिंग के दौरान दिखे पांच नक्सली
एएसपी आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि सर्चिंग टीम को देर रात पांच नक्सली दिखाई दिए। जैसे ही पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की, नक्सलियों ने पहले फायरिंग शुरू की। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी की, जो कुछ देर तक चली। इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस ने बढ़ाई घेराबंदी
घटना के बाद पुलिस ने रातभर इलाके की घेराबंदी कर सर्चिंग अभियान चलाया। मंगलवार सुबह से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को कटेझिरिया और आसपास के इलाकों में भेजा गया है। एएसपी शुक्ला के मुताबिक, नक्सलियों की मूवमेंट की जानकारी लगातार मिल रही थी। फिलहाल इलाके में ऑपरेशन जारी है।
14 जून को इसी जंगल में मारे गए थे चार इनामी नक्सली
कटेझिरिया का जंगल नक्सल गतिविधियों का पुराना अड्डा माना जाता है। 14 जून को इसी क्षेत्र में पुलिस ने 14-14 लाख रुपये के चार इनामी नक्सलियों रीता उर्फ तुब्बी श्रीरांगु हिडामी (पति चंदू उर्फ देवचंद), रवि, तुलसी उर्फ विमला उर्फ ईमला और सुमन को मुठभेड़ में ढेर किया था।

 

मेडिकल में खून का तीसरा दलाल भी पकड़ा गया, 2 हजार लेकर फरार हुआ था आरोपी, अब पहुँचा पुलिस की गिरफ्त में

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कटेझिरिया जंगल में मुठभेड़ सर्चिंग टीम को देख नक्सलियों ने की फायरिंग

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!