Download Our App

Home » Uncategorized » कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी होटल और मॉल के मालिक चिंतित

कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी होटल और मॉल के मालिक चिंतित

जबलपुर (जयलोक)। मध्य पूर्व में चल रहे ईरान-इजराइल संघर्ष का असर अब देश में गैस सप्लाई व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। ऑयल कंपनियों ने एहतियातन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी फिलहाल रोक दी है। इस फैसले से भोपाल के होटल, रेस्त्रां, मैरिज गार्डन और छोटे-बड़े उद्योगों की चिंता बढ़ गई है, खासतौर पर ऐसे समय में जब शहर में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है।राजधानी भोपाल में करीब दो हजार से ज्यादा छोटे-बड़े होटल और रेस्त्रां हैं, जहां रोजमर्रा के संचालन में कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कई उद्योगों में भी यही सिलेंडर उपयोग में आते हैं। हालांकि अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को इस रोक से फिलहाल छूट दी गई है।
खान-पान व्यवस्था पर पड़ सकता है असर- एलपीजी डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके गुप्ता का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रुकने से होटल-रेस्त्रां और उनसे जुड़े कारोबार प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि शहर में बड़ी संख्या में लोग बाहर के खाने पर निर्भर रहते हैं, ऐसे में सप्लाई बाधित होने से परेशानी बढ़ सकती है।उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कलेक्टर ने एजेंसी संचालकों की बैठक बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति और समाधान पर चर्चा की जाएगी। अभी देशभर के बड़े औद्योगिक क्षेत्रों से एलपीजी गैस की व्यवसायिक सप्लाई रुक जाने के कारण उत्पादन बंद होने के समाचार आ रहे हैं। गुजरात के मोरवी में जहां सबसे अधिक टाईल्स बनाई जाती है। वहां उत्पादन बंद होने की खबरें आ रही हैं। कई बड़े शहरों के होटल एवं रेस्टारेंट बंद होने की खबरें सामने आ रही हैं।
शहर के व्यापारी चिंतित
जबलपुर के व्यापारियों में भी शासन के इस आदेश के बाद भविष्य की स्थितियों को देखते हुए चिंता छा गई है। जिनके पास स्टॉक है वे अगले एक दो दिन तक तो काम कर लेंगे लेकिन उसके बाद उद्योग के कार्य बंद हो जायेंगे।

 

दिल्ली हाईकोर्ट में सीबीआई की अपील पर सुनवाई केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 को नोटिस जारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी होटल और मॉल के मालिक चिंतित

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!