Download Our App

Home » Uncategorized » करदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी आज 1 अप्रैल को रात 10 बजे तक और मिलेगी अधिभार में छूट

करदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी आज 1 अप्रैल को रात 10 बजे तक और मिलेगी अधिभार में छूट

जबलपुर (जयलोक)। वर्तमान वित्तीय वर्ष में राजस्व के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत करदाताओं से सम्पत्तिकर, जलकर, के साथ-साथ डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शुल्क जमा कराया जा रहा हैं। आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि करदाताओं के पास बकाया करों की राशि जमा करने के लिए एक दिन का और मौका दिया गया है। आज 1अप्रैल तक करदाताओं को राहत दी गई है। आज राशि जमा करने वाले करदाताओं को अधिभार नहीं लगेगा। आज के बाद 2 अप्रैल से करों की राशि दो गुना कर दी जायेगी जो आगामी वित्तीय वर्ष में आने वाली लोक अदालत में भी छूट नहीं मिलेगी। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने करदाताओं से अपील की है कि आज 1 अप्रैल तक अपनी करों की राशि जमा कर नगर निगम की अप्रिय कार्यवाही से बचें तथा निगम विकास में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि अब 2 अप्रैल से राशि दो गुना हो जायेगी जिसमें आने वाली लोक अदालत में भी राहत नहीं मिलेगी। निगमायुक्त ने इस सुविधा का लाभ उठाने सभी करदाताओं से अपील की है।

 

नर्मदापुरम कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर में तनाव, हाई कोर्ट से बहाल होते ही एसडीएम सस्पेंड

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » करदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी आज 1 अप्रैल को रात 10 बजे तक और मिलेगी अधिभार में छूट

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!