Download Our App

Home » Uncategorized » कल पाटन आ सकते हैं मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुँचे कलेक्टर-एसपी

कल पाटन आ सकते हैं मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुँचे कलेक्टर-एसपी

जबलपुर (जयलोक)। कल पाटन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित शहर आगमन एवं कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा कार्यक्रम स्थल तथा मझोली एवं पाटन पवई धाम स्थित हैलीपेड पहुँचकर कराई गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ वाहन पार्किंग और कार्यक्रम की तैयारियों पर ध्यान दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कल पाटन में आगमन एवं कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसको लेकर जिला और पुलिस प्रशासन तैयारियों में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहता है। इस कड़ी में कलेक्टर और एसपी तैयारियों का जायजा लेने पहुँचे। उन्होंने आज यहां कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपेड मार्ग तक का निरीक्षण किया। कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ग्राम रिमझा में जहाँ कथा चल रही है एवं मझौली थाना अंतर्गत हेलीपैड का निरीक्षण करने के उपरांत मझौली थाना अंतर्गत श्री विष्णु वराह मंदिर के बाद कटंगी होते हुए पाटन थाना अंतर्गत पवई धाम में हेलीपैड का भ्रमण किया। यहाँ की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुये अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

 

एम्पायर चौक से शुरू होगा फ्लाई ओवर सेना अस्पताल पर उतरेगा, वर्क आर्डर हुआ अब सेना से एनओसी मिलने का इंतजार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कल पाटन आ सकते हैं मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुँचे कलेक्टर-एसपी

Top Headlines

Live Cricket