Download Our App

Home » Uncategorized » कविता की हत्या करने वाले नमन की तलाश में जुटी दो टीमें

कविता की हत्या करने वाले नमन की तलाश में जुटी दो टीमें

जबलपुर (जयलोक)। बरगी थाना अंतर्गत कविता नामक महिला को बरगी घुमाने ले गया नमन नामक युवक ने किसी बात को लेकर आधा दर्जन बार चाकूओं से उस पर हमला किया। वारदात के दौरान महिला की दो साल की बेटी भी उसके साथ थी। जिस वक्त आरोपी उसकी माँ पर चाकू से हमला कर रहा था उस समय बच्ची यह पूरी घटना देखकर रो रही थी। माँ बेटी की चीखें सुनकर क्षेत्रीय लोग उस ओर दौड़े जहां महिला लहुलुहान हालत में पड़ी थी। महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया जिसकी कल मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

ये है मामला

बरगी में नमन नामक युवक बलदेवबाग में रहने वाली कविता नामक महिला को घुमाने बरगी ले गया। महिला साथ में अपनी दो साल की बेटी को भी लेकर गई थी। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और नमन ने कविता पर चाकू से कई वार किए। जिससे दो दिनों बाद कल कविता की ईलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी नमन वारदात के दिन से ही फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
दो टीमें कर रही तलाश – बरगी थाना प्रभारी कमलेश चौरिया का कहना है कि आरोपी नमन की तलाश में दो टीमें लगी हुई हैं। जो उसके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जाँच की गई है जिसमें नमन जिस ओर भागते हुए दिखाई दे रहा है पुलिस की टीम उस ओर लगे और भी सीसीटीवी कैमरों की जाँच कर रही है।

 

फकीरचंद उस्ताद : उदात्तता की अमीरी से मंडित व्यक्तित्व

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कविता की हत्या करने वाले नमन की तलाश में जुटी दो टीमें

Top Headlines

Live Cricket