Download Our App

Home » Uncategorized » कांग्रेसियों ने घेरा लार्डगंज थाना, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताया विरोध

कांग्रेसियों  ने घेरा लार्डगंज थाना, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताया विरोध

जबलपुर (जयलोक)। लार्डगंज थाना क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए लार्डगंज थाने का घेराव किया। कांगे्रस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि लार्डगंज थाना अंतर्गत हो रहीं हत्याएँ, चाकू बाजी, जुआं, सट्टा साथ ही नबालिग बच्चों को गांजा स्मेक एवं शराब तस्करी में उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों द्वारा क्षेत्रिय नागरिकों एवं समान्य जन के साथ अभद्र व्यवहार के खिलाफ  एवं थाने के आस पास चंद कदम की दूरियों पर चोरियाँ होना लार्डगंज पुलिस कर्मियों की नाकामियों को दर्शाता है। कांगे्रस कार्यकर्ताओं न कहा कि इसके वाबजूद भी अगर अपराधों पर अंकुश नहीं लगा और पुलिस प्रशासन का व्यवहार आम नागरिकों के साथ सम्मानजनक नहीं हुआ तो शहर कांग्रेस जिला कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, पार्षद दल शहर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग एवं समस्त विंगों के द्वारा अगले चरण में एस पी आफिस का घेराव किया जावेगा। मंगलवार को शहर जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष पंकज पटेल के संयोजन में एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व उत्तर मध्य विधायक विनय सक्सेना, सौरभ शर्मा, अमरीश मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश यादव, पार्षद गुड्डू नवी, विजय रजक, सचिन रजक, सिद्धांत जेन (गोल) सतीश उपाध्याय, सतीश तिवारी, रीतेश अग्रवाल, अभिषेक यादव, मोनू अग्रवाल रज्जू सराफ, अजय रावत, टीकाराम कोष्टा, अखिलेश सेठ, बब्लू नामदेव मनोज नामदेव, देवकी पटेल, विनय कछवाहा, रिंकू विश्वकर्मा, दीपक नंदनवार, ब्रजेश पटेल, मोन्टी अग्रवाल, अन्नू पटेल, प्रिंस पंडा, आदेश चौबे, पप्पी सोनी, अनिकेत तिवारी, भानू यादव, आशीष सांवले, अमित दुबे, डेनी केशरवानी, अंचित सोनी आदि उपस्थित रहे।
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कांग्रेसियों ने घेरा लार्डगंज थाना, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताया विरोध

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!