Download Our App

Home » News » कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषित सूची को लेकर फूटे बगावत के स्वर, सामने आया पहला इस्तीफा, पदों के चयन में प्रतिभा और गरिमा का नहीं रखा गया ख्याल

कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषित सूची को लेकर फूटे बगावत के स्वर, सामने आया पहला इस्तीफा, पदों के चयन में प्रतिभा और गरिमा का नहीं रखा गया ख्याल

जबलपुर (जयलोक)।मुझे जो पद दिया गया है वह मेरी क्षमता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है कई वर्षों से कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में मैंने अपनी सेवाएं पार्टी के हित में समर्पित की हैं चाहे त्यौहार हो, महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि या पार्टी लाइन का कोई भी आंदोलन कार्यक्रम, बैठक हो मैं हर स्थान पर अपनी जिम्मेदारी और भूमिका निभाई है दूसरी ओर, महत्वपूर्ण पदों पर ऐसी कई नियुक्तियाँ की गई हैं, जिनमें वे व्यक्ति कभी कांग्रेस के कार्यक्रमों में दिखे ही नहीं और न ही उनकी सक्रियता नजर आई। वर्तमान नियुक्तियों में पिछड़े वर्ग की जमकर अनदेखी की गई है। इस तरह की अभिव्यक्ति इस्तीफे के उस पत्र में लिखी गई है।
जिसमें कांगे्रस के 20 साल पुराने एक जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता ने नगर कांग्रेस के अध्यक्ष के नाम लिखे पत्र में अपनी पीड़ा और वेदना का व्यक्त करते हुए सौंपा है। 7 अप्रैल को घोषित की गई जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी में शामिल 51 नाम में से कई नामों को लेकर हर स्तर पर आपत्ति उठी है। विरोध की यह चिंगारी धडक़ ही रही थी कि इस बीच आज सुबह नगर कार्यकारिणी में जिला सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर सक्रिय कार्यकर्ता विष्णु विनोदिया ने इस नियुक्ति को अपनी योग्यता पर प्रश्न चिन्ह मानते हुए उक्त पद से इस्तीफा दे दिया है। विष्णु विनोदिया ने स्पष्ट कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित हैं पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और भविष्य में भी पार्टी के कार्य और दायित्व का निर्वहन करते रहेंगे।

इसे माना जा रहा विरोध की शुरुआत

जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद यह पहला इस्तीफा सामने आया है जो असंतोष से भरा हुआ है। सोशल मीडिया में कांग्रेस के कई नेताओं एवं वरिष्ठ जनों ने जिला कार्यकारिणी के गठन और चयन पर व्यक्तियों की गरिमा और उनकी क्षमता के अनुसार निर्णय न लेने की बात अपने-अपने शब्दों में कही है।

पहली बार सुने गए बहुत से नाम

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिला कार्यकारिणी में शामिल किए गए 51 नामों में से बहुत से ऐसे नाम हैं जो पहली बार सुनाई दिए हैं इससे पूर्व ना तो वह कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में नजर आए हैं और नाही पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में उनका कोई योगदान रहा है। यहां तक की बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें कांग्रेस के सक्रिय एवं वरिष्ठ जन जानते तक नहीं हैं। जिन नाम का चयन कार्यकारिणी में शामिल करने के लिए किया गया है उन पर भाई भतीजावाद और जातिवाद के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

पार्षद दल के विरोध पर दो मुहीं बातें

कल नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पार्षद दल की एक बैठक बुलाई थी इस बैठक के दौरान कांग्रेस संगठन को लेकर पार्षद बगावती तेवर में नजर आए। कुछ पार्षदों ने बैठक में खुलकर कार्यकारणी का विरोध किया। बैठक का मुद्दा नगर निगम बजट पर मंथन करना था। संगठन के नेता भी इस बैठक में शामिल हुए। लेकिन कुछ देर बाद ही पार्षदों ने नगर कार्यकारिणी को लेकर असंतोष और भड़ास निकालना शुरू कर दिया। कुछ पार्षदों ने नाम ना उजागर करने की शर्त पर इस बात की पुष्टि भी की है। वहीं कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष से चर्चा हुई है वो इस खबर का खंडन जारी कर रहे है।

 

कौन होगा बिहार का नया मुख्यमंत्री? दिल्ली में दिग्गज नेताओं के साथ भाजपा की हाईलेवल मीटिंग

 

 

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषित सूची को लेकर फूटे बगावत के स्वर, सामने आया पहला इस्तीफा, पदों के चयन में प्रतिभा और गरिमा का नहीं रखा गया ख्याल

Top Headlines

Live Cricket