Download Our App

Home » Uncategorized » कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च के लिए कल बनेगी रणनीति

कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च के लिए कल बनेगी रणनीति

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की मौजूदगी में होगी एक वृहद बैठक

जबलपुर (जय लोक)।  जबलपुर में आगामी 26 नवंबर को आयोजित होने जा रहे संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह बैठक 22 नवंबर रविवार को दोपहर 12 बजे गुलजार होटल में आयोजित है।बैठक में संविधान रक्षा मार्च की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों, जिम्मेदारियों एवं आगामी कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

सज्जन सिंह वर्मा की उपस्थिति में दोपहर 12 बजे से जबलपुर शहर, ग्रामीण समन्वय समिति, ब्लॉक, मंडल अध्यक्ष, स्थायी आमंत्रित सदस्य, जिला, जनपद सदस्य, समस्त पार्षद एवं अग्रिम संगठन के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। दूसरी बैठक दोपहर तीन बजे से संभागों की होगी।

जिसमें जबलपुर, मंडला, डिण्डौरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, शहडोल, अनूपपुर, तथा उमरिया के जिला, शहर कांगे्रस अध्यक्ष, विधायक एवं पूर्व विधायकों के साथ सज्जन सिंह वर्मा बैठक करेंगे। कांगे्रस के इस संविधान बचाओं मार्च में भाग लेने के लिए कांगे्रस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आगमन होने जा रहा है। राहुल गांधी की मौजूदगी को ध्यान में रखकर इस आयोजन में कांगे्रसियों की बड़ी भीड़ जोड़े जाने की तैयारियाँ की जाएंगी।

मप्र के नए डीजीपी के चयन के लिए आज दिल्ली में बैठक

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च के लिए कल बनेगी रणनीति
error: Content is protected !!