
दूसरी पीढ़ी ने अन्य शहरों, प्रदेशों तक बढ़ा दी समदडिय़ा बिल्डर की पहचान
परितोष वर्मा
जबलपुर (जयलोक)। पहली पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में मिली विरासतों को आगे बढ़ाना और लगातार वृद्धि कर व्यापार के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा का दायरा प्रगतिशील बनाए रखना यह कम ही व्यावसायिक परिवारों में देखने मिलता है। हमने अपने ही शहर में बड़े बड़े औद्योगिक घरानों के कारोबारों को नई पीढ़ी के हाथों सिमटते हुए और बिखरते हुए देखा है। वहीं दूसरी ओर जबलपुर में निजी व्यावसायिक बिल्डर शिप को अलग पहचान देकर विगत चार-पांच दशकों में समदडिय़ा बिल्डर के माध्यम से श्री अजीत समदडिय़ा ने शहर के विकास में अपने योगदान को उल्लेखनीय रूप से दर्ज किया है। किसी भी शहर का व्यापार उसके शहर के विकास का मुख्य आधार होता है। अच्छे रहवास,अच्छे आवास अच्छे व्यावसायिक प्रतिष्ठान न केवल शहर को सुंदर बनाते हैं बल्कि हजारों लोगों को रोजगार और अन्य छोटे व्यापारों से भी जोडक़र शहर की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपना योगदान देते हैं। पिता श्री अजीत समदडिय़ा से विरासत में मिले व्यापारिक साम्राज्य को संभालते हुए उनके सुयोग्य पुत्र पवन समदडिय़ा जो आज अपने भाइयों के साथ मिलकर समदडिय़ा गु्रप के प्रमुख स्तंभ के रूप में व्यापार को निरंतर आगे तो बड़ा ही रहे हैं उसके साथ-साथ शहर विकास के दायरे को बढ़ाते हुए अब प्रदेश के अन्य शहरों में भी अच्छे प्रोजेक्ट लाकर वहां की विकास धरा को भी गति प्रदान करने में अपना योगदान दे रहे हैं। पवन समदडिय़ा अभी केवल विरासत में मिले व्यापार को ही नहीं संभाल रहे हैं बल्कि इसे गंभीरता के साथ संबंधों की विरासत का भी निर्वहन करते हुए आगे बढ़ा रहे हैं। मिलनसार, मृदुभाषी युवा ऊर्जावान उद्योगपति के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुके पवन समदडिय़ा आज हजारों युवाओं के लिए रोजगार सृजन के विकल्प बन समदडिय़ा ग्रुप के एक डायरेक्टर के रूप में सफल संचालन कर रहे हैं।

लगभग डेढ़ दशक पहले समदडिय़ा गु्रप के संस्थापक अजीत समदडिय़ा ने जबलपुर से अपना दायरा बढ़ाते हुए रीवा की ओर रुख किया। धीरे-धीरे यह सिलसिला बढ़ता गया कुछ समय बाद परिवार की दूसरी पीढ़ी भी इस व्यापार में शामिल होने के लिए उतर आई। पिता का अनुभव और घर के युवा पुत्रों का जोश एक साथ मिला तो फिर समदडिय़ा गु्रप ने प्रदेश के रीवा, भोपाल, देवास, सिंगरौली, शहडोल, रतलाम, राहतगढ़, भिंड और दतिया जैसे क्षेत्रों में भी बड़े-बड़े प्रोजेक्ट कर प्रदेश के विकसित स्वरूप में निजी बिल्डरशिप के रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दर्ज किया।

1947 में आभूषण के व्यापार से की थी शुरुआत
समदडिय़ा गु्रप ने अपने व्यापार की शुरुआत 1947 में आभूषण के व्यापार से की थी। इसके बाद इसका विस्तार रियल एस्टेट, होटल, शिक्षा, खनन और मॉल जैसे रिटेल स्टोर के रूप में भी होता गया। आज जबलपुर का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां समदडिय़ा गु्रप की बनाई हुई बड़ी बिल्डिंग नहीं है। शहर के बहुत से स्थान पर आज भी समदडिय़ा गु्रप के बनाए गए रहवासी और व्यवसायिक परिसरों को लैंड मार्क की तरह पता बताने के लिए प्रयोग में लिया जाता है। जबलपुर के विकसित स्वरूप में तो समदडिय़ा ग्रुप का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके साथ ही अब रीवा जैसे अन्य शहरों की तस्वीर बदलने में भी समदडिय़ा गु्रप के द्वारा वहां पर किए गए बड़े प्रोजेक्ट मुख्य रूप से योगदान में गिने जाते हैं।
विरासत में मिले व्यापार के साथ संस्कारों का भी कर रहे निर्वहन
समदडिय़ा गु्रप के डायरेक्टर पवन समदडय़िा अपने पिता श्री अजीत समदडय़िा से मिली संबंधों की विरासत का निर्वहन भी उस ही जिम्मेदारी और गंभीरता से कर रहे हैं। वे विरासत में मिले व्यापार की साख और उसके विस्तार का ख्याल रख कर सफलता पूर्वक काम कर रहे हैं। पवन समदडिय़ा जैसे युवा उद्योगपति ही जबलपुर की विकसित तस्वीर को बदलने में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के माध्यम से अपना योगदान दे रहे हैं। गोरखपुर में समदडिय़ा गु्रप की निर्माणाधीन रहवासी और आवासीय परियोजना जबलपुर ही नहीं पूरे महाकौशल को गौरवान्वित करेगी।
शहर में ऐसे और कई उद्योगपतियों के रूप में युवा चेहरे हैं जो अपने शहर के लिए कुछ कर दिखाने की मंशा के साथ विदेश की पढ़ाई और मल्टीनेशनल कंपनियों के लाखों रुपए महीने की तन्खा वाली नौकरियां छोडक़र शहर में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।
युवा उद्योगपति पवन समदडिय़ा का आज जन्मदिन है। इस परिवेश में उनकी शहर के प्रति प्रतिबद्धता और मिलनसार स्वभाव के साथ संस्कारधानी की परिपाटी को आगे बढ़ाने की उनकी खूबी की चर्चा होती है। अगले अवसर पर ऐसी ही किसी अन्य युवा प्रतिभा के कृतित्व पर भी हम प्रकाश डालेंगे। जन्मदिन पर पवन समदडय़िा को बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं।




