Download Our App

Home » राजनीति » कांग्रेस ने रद्द की संविधान बचाओ रैलियाँ , दिग्गज नेताओं के दौरे भी स्थगित हुए

कांग्रेस ने रद्द की संविधान बचाओ रैलियाँ , दिग्गज नेताओं के दौरे भी स्थगित हुए

जबलपुर (जयलोक)। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ‘संविधान बचाओ’ अभियान के तहत 8 मई को प्रस्तावित सात जिलों की रैलियों को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, कटनी, भिंड और मुरैना में इन रैलियों का आयोजन होना था, लेकिन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देश की मौजूदा परिस्थितियों का हवाला देते हुए सभी कार्यक्रमों को टालने का फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक आज जबलपुर होने वाली रैली भी स्थगित कर दी गई है।
सभी जिलों को भेजा गया पत्र
कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर यह जानकारी सभी जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों और विधायकों को दी है। पत्र में लिखा गया है कि देश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि संविधान बचाओ कार्यक्रम सहित आगामी सभी गतिविधियां अगली सूचना तक स्थगित रहेंगी।
कोई जिला प्रवास नहीं करेंगे प्रमुख नेता
केवल रैलियां ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के दौरों पर भी ब्रेक लग गया है। पीसीसी चीफ  जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के प्रस्तावित प्रवास भी रद्द कर दिए गए हैं। यह जानकारी पार्टी के संगठन स्तर से स्पष्ट रूप से दी गई है।
13 मई तक आएगा नया कैलेंडर
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस आने वाले एक सप्ताह के भीतर, यानी 13 मई तक, रैलियों की नई तारीखों की घोषणा कर सकती है। पार्टी अब जिला स्तरीय रैलियों के बाद विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में थी, लेकिन मौजूदा फैसले ने इन योजनाओं को कुछ समय के लिए थाम दिया है।
घर-घर चलो अभियान पर भी अस्थायी विराम
संविधान बचाओ अभियान के बाद कांग्रेस का ‘घर-घर चलो’ अभियान भी तय था, जिसमें पार्टी के नेता सीधे जनता से संपर्क साधने वाले थे। लेकिन फिलहाल, पार्टी ने इन सभी आयोजनों को अगली सूचना तक स्थगित रखने का निर्णय लिया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » कांग्रेस ने रद्द की संविधान बचाओ रैलियाँ , दिग्गज नेताओं के दौरे भी स्थगित हुए

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!