Download Our App

Home » अपराध » कानून से चलेगा शहर या चंदा देने वाले चलाएंगे गुंडा राज-विनय सक्सेना एक व्यापारी द्वारा गुंडों के जरिये कब्जा करवाये जाने के विरोध में घेरा गया थाना

कानून से चलेगा शहर या चंदा देने वाले चलाएंगे गुंडा राज-विनय सक्सेना एक व्यापारी द्वारा गुंडों के जरिये कब्जा करवाये जाने के विरोध में घेरा गया थाना

जबलपुर (जय लोक)। कांगे्रस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने कल रात आगा चौक में स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में हुई गुंडागर्दी की घटना का विरोध करते हुए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से यह सवाल किया है कि क्या प्रदेश में और जबलपुर में कानून के अनुसार कार्य होंगे, कानून अपना काम करेगा या फिर सरकार को और सत्तादल को चंदा देने वाले व्यापारी शहर में गुंडाराज चलाएंगे।
कल हुई गुंडागर्दी की घटना के विरोध में आज बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने पूर्व विधायक विनय सक्सेना के नेतृत्व में लार्डगंज थाने का घेराव किया और एक सूत्रीय मांग रखी कि गुंडागंर्दी करवाने वाले व्यापारी और उसके गुंडों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाही की जाना चाहिए।
शहर के एक होटल व्यापारी के साथ होटल में घुसकर की गई तोडफ़ोड़ और मारपीट के मामले में गुस्साए कांग्रेस कार्यकताओं ने लार्डगंज थाने का घेराव किया है। दरअसल यह पूरा मामला भाजपा और कांगे्रस पार्टी से जुड़ा हुआ है। जिसमें कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की शह पर बिल्डर द्वारा यह कृत्य करने का आरोप लगाया है। कांगे्रस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बिल्डर के गुंडों ने होटल में ताला भी लगा दिया है। इस बात की शिकायत होटल व्यापारी द्वारा थाना प्रभारी, सीएसपी और एसपी तक से की गई लेकिन अब तक गुंडों द्वारा होटल में लगाया गया ताला नहीं खुलवाया गया है। जिसको लेकर नाराज कांगे्रस नेताओं ने लार्डगंज थाने का घेराव करते हुए आरोपियों पर कार्रवाही की मांग करते हुए होटल में लगा ताला खोलने की मांग की है। इस संबंध में पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने बताया कि आगाचौक स्थित होटल ब्रजराज में कल रात एक बिल्डर के गुंडे अचानक ही होटल में घुस आए। यहां गुंडों ने गाली गलौच करते हुए होटल संचालक ब्रजेश राय के साथ मारपीट की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने होटल में ताला लगा दिया। देर रात हुए इस विवाद की जानकारी लार्डगंज पुलिस को दी गई। लेकिन मामले में आज सुबह तक कोई कार्रवाही नहीं की गई। यहाँ तक कि गुंडों द्वारा होटल में लगाया गया ताला भी नहीं खुलवाया गया। जिसको लेकर कांगे्रस नेताओं में नाराजगी देखी जा रही है।
जमीन को लेकर  चल रहा विवाद
दरअसल यह पूरा मामला होटल की जमीन को लेकर चला आ रहा है। दोनों पक्ष इस जमीन पर अपना कब्जा बता रहे हैं। विनय सक्सेना का कहना है कि यह जमीन मंदिर ट्रस्ट की है। जिसका किराएदार कोई और है। लेकिन बिल्डर द्वारा होटल संचालक ब्रजेश राय पर जमीन खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है।
बिल्डर भाजपा को देता है चंदा
विनय सक्सेना ने आरोप लगाया कि जिस बिल्डर के कहने पर होटल में ताला लगाया गया है उस बिल्डर को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है। भाजपा को बिल्डर द्वारा चंदा दिया जाता है। जिसके कारण राजनैतिक सपोर्ट भी बिल्डर को प्राप्त है। यही कारण है कि पुलिस भी उस पर कार्रवाही करने से कतरा रही है।
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » कानून से चलेगा शहर या चंदा देने वाले चलाएंगे गुंडा राज-विनय सक्सेना एक व्यापारी द्वारा गुंडों के जरिये कब्जा करवाये जाने के विरोध में घेरा गया थाना

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!