Download Our App

Home » Uncategorized » कायस्थ समाज का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

कायस्थ समाज का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

जबलपुर (जयलोक)। यम द्वितीया के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में नेमा बारात घर कचनार सिटी विजय नगर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया।
इस आयोजन में कैसे समाज के बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम के दौरान पाश्र्व गायिका प्रियंका श्रीवास्तव म्यूजिक मुम्बई तथा संजीव भटनागर गज़़ल गायक टी सीरीज मुंबई की गायन प्रस्तुति हुई।  कार्यक्रम का शुभारंभ चित्रगुप्त भगवान के पूजन से हुआ। कार्यक्रम में समाज के  पूर्व विधायक विनय सक्सेना, चमन श्रीवास्तव, शंकर श्रीवास्तव , चिकित्सक धवल खरे , पत्रकार परितोष वर्मा, विनोद श्रीवास्तव ( पनागर)  मनीष खरे, डा डी के खरे, प्रमोद श्रीवास्तव,देवेंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल श्रीवास्तव , जिला अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ,महिला अध्यक्ष डा रेणु श्रीवास्तव आदि समाज के वरिष्ठ जन्म की उपस्थित रहे।
युवा टीम ने संभाला मोर्चा- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जबलपुर जिले के युवा अध्यक्ष  विवेक खरे, जिला मीडिया प्रभारी  प्रियंक श्रीवास्तव, तथा संरक्षिका प्रियंका श्रीवास्तव , अंकुर श्रीवास्तव , गौरव श्रीवास्तव , स्वप्निल श्रीवास्तव , रितेश श्रीवास्तव, कपिल खरे , भानु श्रीवास्तव ,एन के श्रीवास्तव  इस आयोजन को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई । कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों के साथ-साथ युवाओं की अच्छी संख्या नजर आई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कायस्थ समाज का दीपावली मिलन समारोह संपन्न
error: Content is protected !!