Download Our App

Home » Uncategorized » कृषि विवि में युवा महोत्सव का हुआ उद्घाटन, म.प्र. के 11 महाविद्यालयों के प्रतिभागी हुए शामिल

कृषि विवि में युवा महोत्सव का हुआ उद्घाटन, म.प्र. के 11 महाविद्यालयों के प्रतिभागी हुए शामिल

जबलपुर (जयलोक)। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्यआतिथ्य में एवं अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे की अध्यक्षता में दो दिवसीय 23वीं अन्तर महाविद्यालयीन सांस्कृतिक प्रतियोगिता युवा महोत्सव का उद्घाटन आज सुबह 11.15 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार, कृषि महाविद्यालय हुआ। युवा महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ.अतुल श्रीवास्तव,अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. एस.के. पांडे, संचालक अनुसंधान सेवाऐं डॉ. जी. के. कौतु, संचालक विस्तार सेवाऐं डॉ. डी.पी. शर्मा, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. अनीता बब्बर, कुलसचिव डॉ. ए.के.,लेखा नियंत्रक डॉ. अजय खरे रहे। अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय,जबलपुर डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव एवं अधिष्ठाता छात्र इस 2 दिवसीय युवा महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधयां जैसे ललित कला, भाषण, तात्कालिक भाषण, वाद-विवाद, एकल अभिनय, एकल गायन, देशभक्ति गीत, समूहगायन, प्रश्न मंच, एकांकी, स्किट, मूक अभिनय, समूह लोक नृत्य की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस कार्यक्रम हेतु विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित 11 महाविद्यालयों में कृषि अभियांत्रिकी, कृषि महाविद्यालय एवं हार्टिकल्चर महाविद्यालय के लगभग 200 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।

 

अब रिश्वत लेने व देने के ठोस सबूत होने पर ही माना जाएगा भ्रष्टाचार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कृषि विवि में युवा महोत्सव का हुआ उद्घाटन, म.प्र. के 11 महाविद्यालयों के प्रतिभागी हुए शामिल

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!