Download Our App

Home » Uncategorized » केन्द्रीय मंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र

केन्द्रीय मंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री ने 10 लाख नौकरी देने का वादा पूरा किया-वीरेन्द्र खटीक

जबलपुर (जयलोक)। देशभर में चलाए जा रहे रोजगार मेले की कड़ी में आज एक समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक ने युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। यह नियुक्ति पत्र विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकारों के विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए गए।

इस दौरान मंत्री श्री खटीक ने कहा कि नियुक्तियों में ना सिफारिश है ना ही पर्ची। योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दस लाख नौकरी देने का वादा पूरा किया है।

मंत्री श्री खटीक ने कहा कि रोजगार मेले के तहत आज देशभर में कुल 51 हजार अभ्यर्थियों को 40 अलग-अलग स्थानों पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना वादा पूरा किया। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 में देश के युवाओं से 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था और आज यह वादा अब पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प स्पष्ट है कि हर योग्य युवा को बिना किसी भेदभाव के नौकरी मिले। उन्होंने रोजगार प्राप्त करने की प्रक्रिया की पारदर्शिता पर विशेष बल दिया। आज नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।  उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मनुष्य देह, दुर्लभ कलपुर्जों से चलित अद्भुत मशीन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » केन्द्रीय मंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!