Download Our App

Home » अपराध » कोई तीन लोग आए महिला का गला काट गए, संदिग्ध लग रहा पुलिस को मामला

कोई तीन लोग आए महिला का गला काट गए, संदिग्ध लग रहा पुलिस को मामला

ग्राम घंसौर में महिला की हत्या

जबलपुर (जय लोक)। जबलपुर के घंसौर गांव में महिला की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। शाहपुरा के घंसौर गांव में रहने वाली हीराबाई चौधरी उम्र 50 वर्ष की तीन बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी।  यह बयान मृतिका के घर वालों ने पुलिस को दिया है। हालांकि पुलिस को पूरा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त घर में महिला के दो लडक़े अपनी पत्नियों के साथ सो रहे थे। बड़े बेटे की बहू महिला के साथ ही सो रही थी। एक बेटा खेत में गया था। महिला का पति मुन्ना चौधरी किसी कार्य से जबलपुर आया हुआ था। घटना आधी रात के करीब बताई जा रही है। लेकिन जो कहानी पुलिस के समक्ष सुनाई जा रही है पुलिस उसे हजम नहीं कर पा रही है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों द्वारा बताई गई कहानी को बयान के रूप में दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हत्या का प्रकरण दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भिजवाया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। हत्या कांड के पीछे कुछ ना कुछ अलग वजह निकाल कर सामने आएगी। पुलिस ने अभी विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। मृतिका के तीनों बेटे, पति, बहू आस पड़ोस के लोगों व अन्य ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।  जल्द ही इस पूरे मामले का सच निकल कर सामने आ जाएगा।
हीराबाई के परिजनों ने पुलिस को यह बताया है कि रात करीब 11:00 से 12:00 के बीच तीन लोग उसके घर में घुसे और सो रही महिला के गर्दन पर कुल्हाड़ी का भरपूर वार किया। जिसके कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने पूछताछ प्रारंभ कर दी है।
मुन्ना चौधरी का परिवार सामान्य खेती किसानी वाला परिवार है। परिवार में बहुत अधिक जमीन भी नहीं है यह छोटी  किसानी वाला परिवार है। पुलिस को इस पूरे मामले में प्रारंभ से ही संदेश बना हुआ है। जैसे जैसे इस हत्या की जाँच आगे बढ़ेगी झूठ की परतें हटती जाएगी और सच सामने आता जाएगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » कोई तीन लोग आए महिला का गला काट गए, संदिग्ध लग रहा पुलिस को मामला

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!