Download Our App

Home » दुनिया » कोरोर्ना: दिल्ली-महाराष्ट्र समेत कई राज्य सतर्क

कोरोर्ना: दिल्ली-महाराष्ट्र समेत कई राज्य सतर्क

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोविड-19 संक्रमण ने दस्तक दी है। नया वेरिएंट जेएन.1 धीरे-धीरे अपना असर दिखा रहा है। महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात सहित कई राज्यों में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर हैं। अस्पतालों को ऑक्सीजन, दवाएं, बेड और वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जानकारी अनुसार महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले बढ़ते दिखे हैं, इसमें भी मुंबई सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 45 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 35 अकेले मुंबई से हैं। शेष मामले पुणे (4), कोल्हापुर (2), रायगढ़ (2), ठाणे (1) और लातूर (1) से हैं। जनवरी से अब तक 6,819 सैंपल की जांच की गई, जिनमें 210 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें 183 मामले मुंबई से हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में संक्रमण की रफ्तार धीमी है, लेकिन सतर्कता अत्यंत आवश्यक है।

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी सतर्कता
राजधानी दिल्ली में 23 एक्टिव केस की पुष्टि हुई है। वहीं, गाजियाबाद में 4, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी नए मामले सामने आए हैं। चिंता की बात यह है कि गुरुग्राम में एक मरीज बिना किसी ट्रैवल हिस्ट्री के संक्रमित पाया गया। इसे कम्युनिटी ट्रांसमिशन की संभावना के रूप में देखा जा रहा है। इसके अतिरिक्त हरियाणा, गुजरात, केरल और कर्नाटक समेत अनेक राज्यों में कोविड-19 एक बार फिर पैर पसारने में लगा हुआ है। मुख्य राज्यों के अलावा हरियाणा से 5, गुजरात से 33, उत्तर प्रदेश से 4, कर्नाटक से 16, केरल से 95, तमिलनाडु से 66, पुडुचेरी से 10, पश्चिम बंगाल और सिक्किम से 1-1 मरीज सामने आए हैं।

भारत की स्थिति क्या है?
भारत में स्थिति नियंत्रण में है। सक्रिय मामले देश की बड़ी आबादी के हिसाब से बहुत कम हैं। ज्यादातर मरीजों में हल्के लक्षण हैं। अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में कोविड की नई लहर का कोई संकेत नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है।

इन राज्यों में सामने आए नए केस
वहीं, गुजरात, हरियाणा और केरल समेत कई राज्यों में कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को गुजरात में कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए, जबकि हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद से कोविड-19 संक्रमण के तीन मामले सामने आए। बुधवार को केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि राज्य में मई में कोविड-19 के 182 मामले सामने आए। इसके अलावा 21 मई को कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने पुष्टि की कि राज्य में कोविड-19 के 16 सक्रिय मामले हैं।

 

राहुल गांधी पुंछ में पीडि़तों से मिले और कहा- चिंता न करें, सब कुछ ठीक होगा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » कोरोर्ना: दिल्ली-महाराष्ट्र समेत कई राज्य सतर्क
best news portal development company in india

Top Headlines

बेटे की शादी के तीन दिन पहले उठी पिता की अर्थी, शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सडक़ दुर्घटना में मौत

जबलपुर (जयलोक)। तिलवारा थाना अंतर्गत एक दुखद घटना घटी। यहां बेटे की शादी के तीन दिन पहले पिता की सडक़ हादसे

Live Cricket