Download Our App

Home » Uncategorized » कोलकाता से पटना जा रही बस पलटी,12 की मौत, 24 घायल

कोलकाता से पटना जा रही बस पलटी,12 की मौत, 24 घायल

हजारीबाग। कोलकाता से पटना जा रही एक बस गोहहर में पलट गई। इससे 12 यात्रियों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए हैं। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह सडक़ हादसा झारखंड के हजारीबाग जिले में गुरुवार तडक़े हुआ है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोग दुर्घटनाग्रस्त बस से यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास करते दिखे। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आसपास के प्राइवेट क्लिनिकों और सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्होंने देखा कि एक बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। उन्होंने अंदेशा जताया है कि रोड पर कोहरा और धुंध का प्रभाव होने के चलते विजिविलिटी बहुत कम था, जिसके चलते चालक का बस से संतुलन खो बैठा, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस की स्पीड ज्यादा दिख रही थी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद राहत बचाव कार्य शुरू हो पाया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कोलकाता से पटना जा रही बस पलटी,12 की मौत, 24 घायल

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!