
जबलपुर (जय लोक)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में 56 वर्षीय प्रधान आरक्षक सुरेश चौधरी का शव कल रात करीब 12 बजे मिला। वे वर्तमान में रांझी थाने में पदस्थ थे। जिस वक्त उनकी मौत हुई उस समय घर पर कोई नहीं था। आरक्षक के परिवार वाले गांव गए हुए थे। इस मामले में पारिवारिक विवाद की आशंका भी जाहिर की जा रही है। हालांकि आरक्षक की मौत आत्महत्या है या फिर हत्या इसकी जानकारी पीएम रिपोर्ट और जाँच के बाद ही पता चल सकेगी।
थाना सिविल लाइन अंतर्गत पुलिस लाइन में सुरेश चौधरी नामक प्रधान आरक्षक जो थाना रांची में वर्तमान में तैनात थे, उनका शव मिला है। उनका शव उनके वर्तमान क्वार्टर में कल रात 12 बजे मिला है। प्रथम दृष्ट्या पारिवारिक विवाद और इस तरीके की चीजें सामने आ रही हैं मगर क्या कारण था, किस वजह से उनकी मौत हुई और किस चीज से उनकी मौत हुई, इसके बारे में आगे की जांच में ही पता चल पाएगा। बताया गया है कि पिछले दो दिनों से आरक्षक के क्वार्टर का दरवाजा अंदर से पूरी तरह बंद था और भीतर से कोई भी आहट या प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी। जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास के पड़ोसियों को अनहोनी की गहरी आशंका सताने लगी। इसके बाद सतर्क पड़ोसियों ने क्वार्टर की खिडक़ी की ग्रिल तोड़ी और अंदर झांका। अंदर का मंजर देख सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं। आरक्षक सुरेश चौधरी का शव संदिग्ध अवस्था में फर्श पर पड़ा हुआ था। आनन-फानन में इस भयानक घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भूचाल आ गया और आला अधिकारी तुरंत दल-बल के साथ मौके पर दौड़ पड़े।

नर्मदा किनारे मिली जबड़े जैसी आकृति, पूजा करने पहुँचे ग्रामीण





