Download Our App

Home » Uncategorized » खमरिया में फटा हेंड ग्रेनेट एक कर्मचारी घायल, एफ 9 सेक्सन की घटना, काम के दौरान हुआ हादसा

खमरिया में फटा हेंड ग्रेनेट एक कर्मचारी घायल, एफ 9 सेक्सन की घटना, काम के दौरान हुआ हादसा

जबलपुर (जय लोक)। आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में आज सुबह एक हादसे में पूरा संस्थान हिल गया। यहां सुबह सुबह काम के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ। जिसमें एक कर्मी घायल हो गया जिसे आनन फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। हादसे में कर्मचारी के हाथ पर चोटें पहुँची हैं। बताया जा रहा है कि यहां एक गे्रनेड कर्मचारी के हाथ में ही फट गया। फैक्ट्री कर्मियों का कहना है कि गनीमत है कि गे्रनेट ज्यादा ताकतवर नहीं था वरना हादसा और बड़ा हो सकता था। इस हादसे के बाद खमरिया फैक्ट्री के कर्मी भी डरे हुए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यहां पूर्व में भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। जिसमें कई कर्मचारी बुरी तरह घायल हुए तो कई अपनी जान गवां चुके हैं। घायल कर्मचारी का नाम दिनेश ठाकुर बताया जा रहा है। जो रोज की तरह एफ-9 सेेक्शन में कार्य कर रहा था। विस्फोट उस दौरान हुआ जब कर्मचारी मल्टीमोल्ड हैंड ग्रेनेड के उत्पादन से जुड़े काम में लगा हुआ था। तेज आवाज के साथ हुए धमाके से निर्माणी का कैंपस गूंज उठा था। हालांकि प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल ही स्थिति पर काबू पा लिया। सुबह 9.30 बजे के आसपास यह हादसा हुआ। हादसे के बाद सभी उस ओर दौड़े जहां से आवाज आई। जहां जाकर देखा गया कि दिनेश ठाकुर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके हाथ में गंभीर चोटें पहुँची थी। जिससे दिनेश की एक ऊंगली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। घायल कर्मी को उपचार के लिए तुरंत ओएफके अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया है।

सेेक्शन धुए से भरा

कर्मचारियों का कहना है कि विस्फोट के बाद एफ-9 सेक्शन धुए से भर गया। कर्मचारियों को सुरक्षा के लिहाज से तुरंत बाहर निकाला गया। हादसे के बाद फैक्ट्री प्रशासन और सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि विस्फोट निर्माण प्रक्रिया के दौरान तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ हो सकता है, हालांकि सटीक कारणों का पता लगाने के लिए विशेष तकनीकी टीम जांच में जुटी है।

31 अक्टूबर को भी हुआ था हादसा

इसी तरह का हादसा 31 अक्टूबर को ए-1 सेक्शन में हुआ था। जब काम के दौरान प्रेस मशीन में एक कर्मी का हाथ चला गया। जिससे उसकी ऊंगली कट गई। इस घटना में घायल कर्मी अब भी अस्पताल में भर्ती है। घटना की जाँच को लेकर बोर्ड ऑफ इंक्वारी बैठाई गई है। मामले की जाँच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि एक और हादसा आज हो गया।

 

अंजुमन स्कूल की जुम्मे की छुट्टी रद्द कराने वाले भाजपा नेता को धमकी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » खमरिया में फटा हेंड ग्रेनेट एक कर्मचारी घायल, एफ 9 सेक्सन की घटना, काम के दौरान हुआ हादसा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!