Download Our App

Home » Uncategorized » गंगा दशहरा पर अयोध्या में राम दरबार सहित आठ देव विग्रहों की हुई प्राण प्रतिष्ठा

गंगा दशहरा पर अयोध्या में राम दरबार सहित आठ देव विग्रहों की हुई प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर अयोध्या में एक ऐतिहासिक और धार्मिक क्षण साक्षी बना जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर में बने पूरक मंदिरों में राम दरबार सहित आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से की। इस बीच सीएम योगी ने राम दरबार का आवरण हटाकर उनका भव्य श्रृंगार किया और सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया।
अयोध्या के श्रीराम मंदिर परिसर में बने पूरक मंदिरों में गुरुवार सुबह 11.25 बजे से 11.40 बजे के शुभ मुहूर्त में यह अनुष्ठान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इससे पहले, ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रों और यज्ञ की गूंज के बीच पूजन और अभिषेक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई थी। प्रमुख देव विग्रहों में सिंहासन सहित राम दरबार की मूर्ति की कुल ऊंचाई सात फीट है। इसमें सीताराम की मूर्ति साढ़े चार फीट की है, जो साढ़े तीन फुट ऊंचे सिंहासन पर स्थापित की गई। भरत और हनुमान जी की मूर्तियां बैठी मुद्रा में हैं जिनकी ऊंचाई लगभग ढाई फीट है, वहीं लक्ष्मण और शत्रुघ्न की मूर्तियां खड़ी मुद्रा में तीन-तीन फीट की हैं।

 

4500 करोड़ का फिर कर्ज लेगी सरकार, अब 4.31 लाख करोड़ का कुल कर्ज

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » गंगा दशहरा पर अयोध्या में राम दरबार सहित आठ देव विग्रहों की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!