Download Our App

Home » राजनीति » गुटबाजी की भेंट चढ़ गया राहुल और प्रियंका गांधी का जबलपुर दौरा, नहीं आये शहर

गुटबाजी की भेंट चढ़ गया राहुल और प्रियंका गांधी का जबलपुर दौरा, नहीं आये शहर

कमलनाथ, दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेता ही जय हिंद सभा में होंगे शामिल

जबलपुर, (जयलोक)। कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित जय हिंद सभा कल 31 मई को आयोजित होने जा रही है। इस बीच आज प्रदेश कांग्रेस के विश्वसनीय सूत्रों से यह ज्ञात हुआ है कि प्रदेश में हावी कांग्रेस के नेताओं के बीच की गुटबाजी के कारण प्रियंका और राहुल गांधी का कल प्रस्तावित होने वाला जबलपुर दौरा गुटबाजी की भेंट चढ़ गया है। कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि राहुल गांधी या प्रियंका गांधी कल कोई भी जबलपुर में उपस्थित नहीं होंगे। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भी आगमन पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
इस आयोजन में कांगे्रस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा उनकी बहन प्रियंका गांधी का आना तय सा माना जा रहा था। लेकिन अब ये दोनों ही नेता कल के आयोजन में भाग लेने के लिए नहीं आ रहे हैं। अब कांगे्रस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा दिग्विजय सिंह जय हिंद सभा के आयोजन में शामिल होंगे।
कांग्रेस की ओर से अब तक राहुल और प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि भी नहीं की गई है, जिससे कार्यक्रम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
जय ङ्क्षहद सभा का यह आयोजन कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की रणनीति का हिस्सा है, जिसे देश के पाँच प्रमुख शहरों में आयोजित किया जाना है। इन शहरों में मध्य प्रदेश का जबलपुर शामिल किया गया है, जो अपनी ऐतिहासिक और राजनीतिक पहचान के कारण एक प्रमुख स्थल के रूप में चुना गया था। राहुल और प्रियंका गांधी के आगमन की चर्चाओं ने इस आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया था, लेकिन अब अंतिम क्षणों में उनके कार्यक्रम की पुष्टि न होना निराशाजनक संकेत दे रहा है।

तैयारियों में कोई कमी नहीं
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी जबलपुर में हैं और लगातार बैठकों व कार्यकर्ताओं से संवाद के जरिए तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। गत दिवस बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। हालांकि जब मीडिया ने राहुल और प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को लेकर सवाल किया, तो चौधरी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, तथा राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा जैसे दिग्गज नेताओं के शामिल होने की बात तो कही, लेकिन राहुल और प्रियंका के नाम का कोई उल्लेख नहीं किया। यह चुप्पी अपने आप में कई सवाल खड़े कर रही है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह
जय ङ्क्षहद सभा के आयोजन के लिए शहर के हर विधानसभा क्षेत्र में कांगे्रस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठकों के दौर पूरे हो चुके हैं और इन बैठकों में इस आयोजन को भव्य बनाने की रणनीति भी बनाई गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब केवल एक दिन का समय बचा है और ऐसे में शीर्ष नेतृत्व के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं होना कार्यक्रम के प्रभाव को कम कर सकता है। हालांकि, कांग्रेसजन अभी भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अंतिम समय पर कोई घोषणा हो सकती है। हालांकि प्रदेश नेतृत्व की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है कि आयोजन में कोई कमी न रहे, लेकिन अगर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होते हैं।  तो निश्चित रूप से इसका राजनीतिक संदेश कमजोर पड़ सकता है।
तैयारियों का कांगे्रस नेताओं ने किया निरीक्षण
कांगे्रस द्वारा आयोजित की जाने वाली जय हिंद सभा के आयोजन के लिए कल कांगे्रस के वरिष्ठ नेताओं ने शहीद स्मारक तथा केंट के शहीद स्थल का भी निरीक्षण किया।

दो राज्यों में बिछाई जाने वाले रेलवे लाइन से 784 गांव जुड़ेंगे और 20 करोड़ लीटर तेल बचेगा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » गुटबाजी की भेंट चढ़ गया राहुल और प्रियंका गांधी का जबलपुर दौरा, नहीं आये शहर

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!