Download Our App

Home » News » गुप्तेश्वर मंदिर के बाजू में आओ खरीदो और खुलेआम अवैध अहाते में पियो शराब

गुप्तेश्वर मंदिर के बाजू में आओ खरीदो और खुलेआम अवैध अहाते में पियो शराब

शराबखोरी से क्षेत्रीय जनता त्रस्त्र पुलिस और आबकारी सेटिंग में मस्त

जबलपुर (जय लोक) जबलपुर शहर के सबसे प्राचीन गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के पास खुली शराब दुकान को लेकर क्षेत्र में बहुत अधिक आक्रोश व्याप्त है। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो ने तो शराब ठेकेदार की गुंडागर्दी और मुख्यमंत्री के आदेशों की सरेआम धज्जियाँ उड़ाने की सच्चाई उजागर कर दी है। बड़े आश्चर्य की बात है की इतने बड़े धार्मिक स्थान और आस्था के केंद्र के पास खुलेआम अहाता संचालित हो रहा है और ना तो पुलिस और ना ही आबकारी विभाग ने आज तक कोई कार्यवाही की है।

ऐसा भी नहीं की अहाता कही कोने में लुक छिप कर बनाया गया हो, खुले आम शराब दूकान के बाजू से प्रशासन को चुनौती देते हुआ यह अहाता संचालित हो रहा है। रोजाना दर्जनों-सैकड़ों शराबी यहाँ पहुंच रहे है बस पुलिस और आबकारी नहीं पहुंच पा रही है। यहाँ तो ऐसा माहौल बनाया गया है जैसे कि गुप्तेश्वर मंदिर के बाजू में आओ यही दुकान से शराब खरीदो और खुलेआम अवैध अहाते में बैठ कर शराब पियो।

यहाँ कोई भी रोकने टोकने वाला नहीं है क्योंकि जबलपुर में आबकारी और पुलिस से ज्यादा शराब ठेकेदारों की मनमर्जी चलती है और मुख्यमंत्री के आदेशों और सरकार के नियमों को हवा में उड़ाया जा रहा है।

क्योंकि शराब दुकान के ठीक बाजू में ग्रीन नैट लगाकर अहाता संचालित किया जा रहा है। जहाँ सुबह से ही शराबियों का जमघट लगा रहता है,जो शाम के बाद बदमाशों का अड्डा बन जाता है। जिसके कारण मंदिर जाने वालों के साथ बस्ती और आसपास की कई कालोनियों की महिलाएं, छात्र, युवतियों के साथ छेड़छाड़ होती रहती है।

मुख्यमंत्री कह रहे हैं महापुरुषों के नाम पर स्वागत द्वार बनना चाहिए….बनवाने वाले अधिकारी को सस्पेंड कर दूँगा-अपर मुख्य सचिव

बड़ा खुलासा : रायपुर की संपत्ति पर छिंदवाड़ा से रची गई क्लेरेन्स की हत्या की साजिश !,   1 हफ्ते पहले वीडियो कॉल पर मिली थी गोली मार देने की धमकी

मुख्यमंत्री कह रहे हैं महापुरुषों के नाम पर स्वागत द्वार बनना चाहिए….बनवाने वाले अधिकारी को सस्पेंड कर दूँगा-अपर मुख्य सचिव

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » गुप्तेश्वर मंदिर के बाजू में आओ खरीदो और खुलेआम अवैध अहाते में पियो शराब

Top Headlines

Live Cricket