Download Our App

Home » News » बड़ा खुलासा : रायपुर की संपत्ति पर छिंदवाड़ा से रची गई क्लेरेन्स की हत्या की साजिश !, 1 हफ्ते पहले वीडियो कॉल पर मिली थी गोली मार देने की धमकी

बड़ा खुलासा : रायपुर की संपत्ति पर छिंदवाड़ा से रची गई क्लेरेन्स की हत्या की साजिश !,   1 हफ्ते पहले वीडियो कॉल पर मिली थी गोली मार देने की धमकी

परितोष वर्मा
जबलपुर (जय लोक)। आज सुबह जबलपुर के उप नगरीय क्षेत्र राँझी में 8:00 बजे जिस प्रकार बाइक सवार दो हमलावरों ने क्लेरेंस उर्फ राजा की गोली मार कर हत्या कर दी, हत्याकांड की तह तक जाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इस हत्याकांड से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दैनिक जय लोक को प्राप्त हुई हैं। आज से एक सप्ताह पहले राजा को वीडियो कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसमें रायपुर में स्थित संपत्ति के विवाद पर पीछे हट जाने के लिए धमकाया जा रहा था। यह दबाव बनाया जा रहा था कि रायपुर की उक्त संपत्ति पर न्यायालय में लगाए गए प्रकरण को वापस ले लिया जाए। जान से मारने की धमकी की घटना के वक्त मौजूद चश्मदीद गवाह ने पूरी घटना और हत्याकांड के परदे के पीछे की पूरी कहानी जय लोक को बताई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर में स्थित एक संपत्ति का सौदा क्लेरेंस उर्फ राजा ने अपने एक साथी के साथ मिलकर किया था। उक्त जमीन की दलाली एक बाप बेटे के द्वारा की गई थी। सौदा जब आगे बढ़ा तो बाप बेटे दलाली की रकम के अलावा संपत्ति में हिस्से की मांग करने लगे। इसी बात को लेकर प्रथम चरण का विवाद शुरू हुआ। इसके बाद उक्त संपत्ति को छिंदवाड़ा के भानु और रोहित नाम के दो व्यक्तियों को बेचने का अनुबंध किया गया। यहां से पूरे घटनाक्रम का विवाद गंभीर होता गया। चश्मादीद के अनुसार कुछ समय बाद रोहित की बहन के नाम से उक्त संपत्ति की रजिस्ट्री कर दी गई। जबकि राजा और उसके साथी के पास भी छिंदवाड़ा में किया गया अनुबंध पहले से मौजूद था। इसके बाद क्लेरेंस राजा की ओर से रायपुर न्यायालय में दीवानी मुकदमा दायर किया गया और उक्त रजिस्ट्री को शून्य करने का मामला दायर किया गया।

छिंदवाड़ा में हुई पुलिस शिकायत

– सूत्रों के अनुसार क्लेरेंस और उसके साथी के नाम से छिंदवाड़ा के एक पुलिस थाने में दूसरे पक्ष की ओर से यह शिकायत दर्ज करवाई गई की पूर्व में भूमि से संबंधित जो अनुबंध हुआ वह फर्जी है और उसके आधार पर न्यायालय में प्रकरण दायर किया गया है। संबंधित पुलिस थाने से क्लेरेंस और उसके साथी के पास फोन आता है कि उन्हें 15 अप्रैल को बयान देने के लिए छिंदवाड़ा में पुलिस थाने में उपस्थित होना पड़ेगा। आते-जाते रास्ते में किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका सचेत होकर बयान देने के लिए राजा और उसका साथी 16 अप्रैल को अपने अधिवक्ता साथियों को लेकर गए। जान से मारने की धमकी की घटना के चश्मे दीद ने बताया कि रास्ते में वापस आते समय छिंदवाड़ा के भानू ने फोन लगाया वीडियो कॉल कर राजा को बाबा नेल्सन और उसके पुत्र प्रिंस नेल्सन के हाथों गोली मरवा देने की धमकी दी और उक्त संपत्ति से दावा खत्म करने के लिए कहा। साथ ही इसके बाद फोन रख दिया गया।
एक हफ्ते से कर रहे थे रैकी- क्लेरेंस का राजा ने अपने साथी को 2 दिन पहले ही यह बताया था कि बाप बेटा बाबा और प्रिंस लगातार उसका पीछा कर रहे और उसकी रैकी की जा रही है। इसके बाद आज राजा पुलिस के पास अपनी सुरक्षा की बात को लेकर शिकायत करने जाने वाला था और उसके पीछे लगे लोगों के बारे में भी पुलिस में शिकायत देने वाला था,लेकिन उसके पहले ही अज्ञात हमलावरों ने उसकी जान ले ली। उक्त संबंधित जानकारी पुलिस के जांच दलों तक भी पहुंच चुकी है। इसके बाद पुलिस पूरी घटना का सच और वस्तु स्थिति की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस के सामने आने वाली हर बात का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। आरोपियों के संबंध में जो भी पुलिस को जानकारी मिल रही है उस हर बिंदु पर पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी उमेश गोलानी के अनुसार सामने आए पिता पुत्रों के नाम को संदिग्धों की सूची में सबसे ऊपर रखा गया है। उनके द्वारा मृतक को खत्म करने की दी गई धमकी की सामने आई बात की भी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। हत्या को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों को पकडऩे के बाद पुलिस इस साजिश में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी।

 

इ-अटेंडेंस से सुधरी है स्वच्छता कार्य की स्थिति-महापौर.. सीएसआई से वापस ले गाडिय़ाँ, एएचओ नहीं करते कोई काम

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » बड़ा खुलासा : रायपुर की संपत्ति पर छिंदवाड़ा से रची गई क्लेरेन्स की हत्या की साजिश !, 1 हफ्ते पहले वीडियो कॉल पर मिली थी गोली मार देने की धमकी
best news portal development company in india

Top Headlines

प्रस्ताव वापस : नियम नहीं माने तो सफाई ठेकेदार पर लगेगी पेनाल्टी,महापौर ने मानी पार्षदों की माँग

जबलपुर (जय लोक)। आज नगर निगम में साधारण सभा की बैठक के दौरान प्रस्ताव क्रमांक 18. जिसमें इस बात को

Live Cricket