Download Our App

Home » भारत » गुरुग्राम में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग बिहार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

गुरुग्राम में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग बिहार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सरस्वती एंक्लेव में शुक्रवार देर रात एक मकान में हुए भीषण हादसे में बिहार के मोतिहारी जिले के चार युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे का कारण मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग बताई जा रही है। यह दर्दनाक हादसा सरस्वती एंक्लेव के जी ब्लॉक में हुआ, जहां मकान की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर सो रहे चारों युवक बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में फायर ब्रिगेड और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 1 बजे मकान की पहली मंजिल के कमरे में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग तेजी से पूरे कमरे में फैल गई, जिससे कमरे में मौजूद युवक फंस गए। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने लगभग 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, मगर तब तक चारों युवकों की जान जा चुकी थी। इस हादसे के बाद सरस्वती एंक्लेव में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शुरुआती जांच में यह पाया गया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » गुरुग्राम में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग बिहार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!