Download Our App

Home » News » गोली लगने से भाजपा नेत्री की मौत, खुद की बंदूक से चली गोली, शोभापुर में हुई सनसनीखेज वारदात

गोली लगने से भाजपा नेत्री की मौत, खुद की बंदूक से चली गोली, शोभापुर में हुई सनसनीखेज वारदात

जबलपुर (जय लोक)। रांझी थाना अंतर्गत शोभापुर में देर रात भाजपा नेत्री की गोली लगने से मौत हो गई। भाजपा नेत्री को पेट में गोली लगी थी। खास बात यह है कि यह गोली किसी और ने नहीं बल्कि भाजपा नेत्री के हाथों से गलती से खुद पर चल गई। जिससे वे लहुलुहान हो गईं। देर रात उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

रांझी के गोकलपुर वार्ड में नगर निगम चुनाव में भाजपा की पार्षद पद की प्रत्याशी रही 38 वर्षीय संगीता रजक की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात उनके घर के बाहर शोर शराबा चल रहा था। घर के बाहर हल्ला सुनकर परिवार के लोग बाहर की ओर दौड़े। इसी दौरान संगीता भी अपनी लायसेंसी बंदूक लेकर बाहर आ गईं। इस दौरान हड़बड़ाहट में संगीता के हाथ से गोली चल गई जो उनके पेट में जा लगी। जिसके बाद रजक परिवार के सदस्य जैसे ही वहां पहुंचे तो संगीता लहुलुहान हालत में वहां पड़ी हुई थी। उनके पेट से काफी खून बह रहा था। तत्काल परिजन उन्हें लेकर नागरथ चौक के समीप स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर चले उपचार के बाद संगीता ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि यह एक दुर्घटना है जिसमें संगीता रजक के हाथों से खुद पर गोली चल गई।

कुछ दिनों पूर्व बदमाशों ने फेंके थे बम

मृतिका संगीता के परिवार वालों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उनके घर में कुछ बदमाशों ने बम फेंके थे। जिसके बाद से परिवार वालों को जान का खतरा सता रहा था। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से अपनी लायसेंसी 12 बोर बन्दूक पास में रखते थे।

परिवार ने कहा कि घर के बाहर हो रहा था शोर

परिवार वालों का कहना है कि कल रात 1 बजे घर के बाहर शोर शराबा हो रहा था। जिसे सुनकर उन्हें लगा कि फिर से बदमाश हमला करने आए हैं  बंटी रजक की पत्नी संगीता रजक, लायसेंसी बन्दूक देने के लिए कमरे से बाहर निकल रही थी, तो बरामदे में अचानक खुद से गोली चल गयी और गोली स्वयं के पेट में लग गयी।

इनका कहना है

संगीता रजक की गोली लगने से मौत हुई है। यह गोली संगीता रजक की खुद की लायसेंसी बंदूक से गलती से चली थी।
– उमेश गोल्हानी, थाना प्रभारी

 

घरेलू गैस सिलेंडर फिर 29 रुपए महँगा हुआ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » गोली लगने से भाजपा नेत्री की मौत, खुद की बंदूक से चली गोली, शोभापुर में हुई सनसनीखेज वारदात

Top Headlines

Live Cricket