Download Our App

Home » Uncategorized » घरेलू गैस सिलेंडर फिर 29 रुपए महँगा हुआ

घरेलू गैस सिलेंडर फिर 29 रुपए महँगा हुआ

तीन महीने के भीतर दूसरी बार बढ़े दाम
नई दिल्ली (जयलोक)। आम जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रविवार को इजाफा कर दिया गया है। इस बार प्रति सिलेंडर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, और नए रेट आज से ही पूरे देश में लागू हो गए हैं। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढक़र अब 942 रुपये पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि बीते तीन महीने के भीतर यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले सात मार्च को भी कीमतों में 60 रुपये की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
]इस ताजा संशोधन के बाद देश के प्रमुख शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बदल गए हैं। अब दिल्ली में यह 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा नोएडा में 939.50 रुपये, बेंगलुरू में 915.50 रुपये, भुवनेश्वर में 968 रुपये, चंडीगढ़ में 951.50 रुपये, हैदराबाद में 994 रुपये, जयपुर में 945.50 रुपये, लखनऊ में 979.50 रुपये, तिरुअनंतपुरम् में 951 रुपये और पटना में सबसे अधिक 1031.50 रुपये कीमत हो गई है। राहत की बात यह है कि आज कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, क्योंकि इसी महीने की शुरुआत में इसके रेट पहले ही बढ़ाए जा चुके थे। वर्तमान में दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपये, कोलकाता में 3255.50 रुपये, मुंबई में 3067.50 रुपये और पटना में 3400 रुपये का मिल रहा है।
बुकिंग के नियमों में सख्ती
इसके साथ ही, मौजूदा विषम परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और वितरण के नियमों को बेहद सख्त कर दिया है। अब बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं कराई जा सकेगी। इसके अलावा, जब सिलेंडर आपके घर पहुंचेगा, तो डिलीवरी बॉय को ओटीपी देने के बाद ही आपको सिलेंडर मिल सकेगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य इस पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए रसोई गैस की कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाना है। नए नियमों के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन के अनिवार्य अंतराल पर ही एलपीजी सिलेंडर की दोबारा बुकिंग की जा सकेगी।

 

 

रांझी में हुई बुजुर्ग महिला का हत्यारा निकला रिश्तेदार, चोरी करने घुसा था घर पर, बुजुर्ग महिला ने पहचाना तो कर दी हत्या

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » घरेलू गैस सिलेंडर फिर 29 रुपए महँगा हुआ

Top Headlines

Live Cricket