Download Our App

Home » News » रांझी में हुई बुजुर्ग महिला का हत्यारा निकला रिश्तेदार, चोरी करने घुसा था घर पर, बुजुर्ग महिला ने पहचाना तो कर दी हत्या

रांझी में हुई बुजुर्ग महिला का हत्यारा निकला रिश्तेदार, चोरी करने घुसा था घर पर, बुजुर्ग महिला ने पहचाना तो कर दी हत्या

जबलपुर (जयलोक)। रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा पत्थर इलाके में 75 वर्षीय वृद्धा की हत्या कर शव को आंगन में बने कुएं में फेंकने वाले हत्यारे को पुलिस ने दबोच लिया है। खास बात यह है कि हत्यारा कोई और नहीं बल्कि महिला का परिचित ही निकला। जिसने चोरी के दौरान पकड़े जाने के डर से महिला की हत्या कर दी थी।

मामला हनुमान नगर अन्ना बाबा के पीछे बड़ा पत्थर का है। यहां बुजुर्ग महिला पुष्पा शर्मा का शव घर के आंगन में बने कुएं में मिला था। कुएं के आसपास खून के धब्बे और घसीटने के निशान मिले, जो घर के अंदर तक बने हुए थे। मुख्य गेट पर कपड़े की गाउन, चादर और एक जोड़ी चप्पल दरवाजे के पास पड़ी थी। घर के बाहरी कमरे में खून लगा हुआ था, जबकि अंदर कमरे की फर्श और दीवारों पर खून के छींटे मिले। पुलिस को शव के पास एक गगरी भी मिली जिस पर खून के निशान थे।

जाँच में करीबी निकला हत्यारा

वहीं रांझी थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम का नेतृत्व करते हुए जाँच का दायरा बढ़ाया तो हत्या की गुत्थी सुलझती गई। जिसमें मृतिका का रिश्तेदार ही हत्यारा निकला। हत्यारे का नाम गोपाल मिश्रा बताया जा रहा है जिसका घर बुजुर्ग महिला के घर के करीब ही है।

चोरी की नियत से घुसा था घर में

आरोपी गोपाल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे जानकारी थी कि मृतिका का बेटा शहर के बाहर है और महिला घर पर अकेली है। उसे जानकारी मिली थी कि महिला के पास मोटी रकम है जो वह घर पर रखे हुए हैं। इसलिए वारदात की रात को वह चोरी के इरादे से बुजुर्ग महिला के घर पर घुसा था। लेकिन इस बीच बुजुर्ग महिला पुष्पा की नजर उस पर पड़ गई और महिला ने उसे पहचान लिया। महिला यह बात किसी को बताती उसके पहले ही हत्यारे ने घघरी से महिला पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस की कार्रवाही पर रख रहा था नजर

वारदात के बाद से ही आरोपी पुलिस की हर कार्रवाही पर नजर रख रहा था। पड़ोसियों, रिश्तेदारों से पूछताछ के दौरान भी आरोपी पुलिस के साथ रहा। इस दौरान पुलिस को आरोपी की हरकतों पर संदेह हुआ। पुलिस ने सख्ती से उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

 

कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » रांझी में हुई बुजुर्ग महिला का हत्यारा निकला रिश्तेदार, चोरी करने घुसा था घर पर, बुजुर्ग महिला ने पहचाना तो कर दी हत्या

Top Headlines

Live Cricket