Download Our App

Home » Uncategorized » गौरीघाट पहुँचे निगमायुक्त, ठेकेदारों से कहा रात में करें कार्य, ताकि जनता को ना हो परेशानी

गौरीघाट पहुँचे निगमायुक्त, ठेकेदारों से कहा रात में करें कार्य, ताकि जनता को ना हो परेशानी

जबलपुर (जयलोक)। शहर के नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में नर्मदा जल उपलब्ध कराने के लिए गौरीघाट में मेन राइजिंग पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य का निरीक्षण करने कल रात निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार गौरीघाट पहुंचे। जहां उन्होंने इस कार्य को लेकर ठेकेदारों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेन राइजिंग पाइप लाइन बिछाने का कार्य रात में ही किया जाए जिससे लोगों को परेशानी ना हो।

यह कार्य तीन फेस में किया जाए। निरीक्षण के दौरान कटंगा से गौरीघाट मार्ग पर बड़ा असर दिखाई दिया। ठेकेदार द्वारा सडक़ किनारे नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हार्ड वेरीकेडिंग कराई जा रही है। निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि कटंगा से रामपुर चौक और रामपुर चैक से गौरीघाट रोड़ स्थित चंडी माता मंदिर तक हार्ड वेरीकेडिंग के अलावा सडक़ को धूल रहित करने सफाई के साथ धुलाई भी कराई जा रही है।

इस मार्ग की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चले इसके लिए उन्होंने ठेकेदार के माध्यम से हर प्वाइंट पर सही दिशा बताने वाले वॉलेन्टियर भी खड़े किये हैं। यह कार्य हवाबाग कॉलेज से बंदरिया तिराहा, बंदरिया तिराहा से आदर्श नगर और आदर्श नगर से गौरीघाट तक किया जा रहा है। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जस्टिस सूर्यकांत देश के 53वें सीजेआई बने राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » गौरीघाट पहुँचे निगमायुक्त, ठेकेदारों से कहा रात में करें कार्य, ताकि जनता को ना हो परेशानी

Top Headlines

Live Cricket