Download Our App

Home » अपराध » गौरीघाट में युवक की चाकू मारकर हत्या नर्मदा दर्शन करने गया था युवक, पुराने विवाद की आशंका

गौरीघाट में युवक की चाकू मारकर हत्या नर्मदा दर्शन करने गया था युवक, पुराने विवाद की आशंका

जबलपुर (जयलोक)
शहर में एक सप्ताह में चौथी हत्या की वारदात सामने आई है। अब गौरीघाट थाना अंतर्गत एक युवक की हत्या कर दी गई।
मामला उमाघाट का है यहाँ पर बीती रात अज्ञात लोगों ने एक युवक को चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया। लार्डगंज निवासी युवक सुमित तिवारी रात को दर्शन के लिए गौरीघाट पहुंचा था जहां अज्ञात युवकों से उसका विवाद हुआ था। लहुलुहान हालत में युवक घाट के किनारे लोगों को पड़ा मिला जिसकी सूचना डायल 100 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस  घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल लेकर पहुंची जहां परीक्षण उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक खाना खाकर घर से देर रात गौरीघाट के नावघाट पहुँचा था। युवक ने सबसे पहले गौरीघाट में दर्शन किए फिर नाव घाट पहुंचा जहां अज्ञात युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। इसी बीच अज्ञात युवकों ने उसकी जांघ पर चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गए।
पुराने विवाद की आशंका
पुलिस का मानना है कि मृतक का आरोपियों से पुराना विवाद चल रहा था। जिसको लेकर गौरीघाट में उनका आमना सामना हुआ और आरोपियों ने मिलकर सोनू पर चाकूओं से हमला कर दिया।
कई वार किए
हमलावरों ने सोनू पर चाकूओं से कई वार किए। इसमें से एक वार सोनू की जांघ पर लगा जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने सोनू के साथ मारपीट भी की। देर रात हुई इस घटना की भनक आसपास किसी को नहीं लगी। यहाँ से जब लोग गुजरे तो उन्हें सोनू लहुलुहान हालत में दिखा। पुलिस को आशंका है कि हमलावरों की संख्या एक से ज्यादा है।
परिवार और दोस्तों  से पूछताछ
पुलिस ने इस मामले में पुराने विवाद में बदला लेने की आशंका जाहिर की है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिवार वालों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि सोनू के साथ दुश्मनी रखने वालों की जानकारी मिल सके।
सीसीटीवी की जाँच
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जाँच भी कर रही है ताकि हत्यारों के संबंध में कुछ पता लगाया जा सके। इसके अलावा हत्यारों के संबंध में आसपास भी पूछताछ की जा रही है। वारदात के समय नावघाट में कौन कौन युवक घूम रहे थे इस बारे में पता लगाया जा रहा है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » गौरीघाट में युवक की चाकू मारकर हत्या नर्मदा दर्शन करने गया था युवक, पुराने विवाद की आशंका
error: Content is protected !!