Download Our App

Home » दुनिया » चमत्कारिक इलाज: डॉक्टर कर रहे थे दांत की जांच, वापस आ गई खोई हुई आवाज़

चमत्कारिक इलाज: डॉक्टर कर रहे थे दांत की जांच, वापस आ गई खोई हुई आवाज़

20 सालों से अपनों की आवाज सुनने तरस रही थी 63 साल की महिला
सूरत। वो कहते हैं न, जिंदगी को कभी प्रिडिक्ट नहीं किया जा सकता। कब, क्या और कैसे हो जाए, कोई नहीं जानता। कभी-कभी ऐसा कुछ देखने को मिलता है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं लगता। कुछ ऐसा ही गुजरात के सूरत में रहने वाली एक महिला के साथ हुआ, जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया।
63 साल की जैबुन्निसा एम. पिछले 20 सालों से कुछ भी सुन नहीं पा रही थीं और कोई भी हियरिंग मशीन उनके काम नहीं आ रही थी। लेकिन एक दिन जब वह दांतों के इलाज के लिए डेंटिस्ट के पास गईं, तो इलाज के बाद उनका बहरापन ठीक हो गया और अब वह फिर से सुन पा रही हैं।
कैसे हुआ बहरापन ठीक- दरअसल, उनके दांत टूट गए थे और वह इसके लिए कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कराने वाली थीं। उनकी बेटी तहजीब, जो दुबई में रेडियोलॉजिस्ट हैं। वो अपनी मां की मदद के लिए सूरत आई थीं। सर्जरी से ठीक एक दिन पहले, जैबुन्निसा घर पर बैठी थीं। तभी अचानक उन्हें आवाजें सुनाई देने लगीं। वह तुरंत अपने पति को बताने दौड़ीं और उन्हें यह देखकर हैरानी हुई कि वह उनकी हर बात सुन पा रही हैं। पहले तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ, लेकिन पड़ोसियों से बात करने पर उन्हें यकीन हो गया कि अब वह सच में सुन सकती हैं।
चमत्कार या कुछ और- टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया कि यह बदलाव दांतों के इलाज के बाद आया, जिसमें उनके पूरे मुंह का इलाज, जबड़े को ठीक करना और नसों का दबाव कम करना शामिल था। इलाज के दौरान कान से जुड़ी नसों पर दबाव कम हो गया, जिससे उनकी सुनने की शक्ति लौट आई। पहले जैबुन्निसा को हर फोन कॉल में किसी की मदद लेनी पड़ती थी, लेकिन अब वह खुद से फोन पर बात कर सकती हैं।

 

यह 6 नवनिर्मित कक्षाएं हजारों बच्चों को देश का भविष्य बनाएंगी-तन्खा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » चमत्कारिक इलाज: डॉक्टर कर रहे थे दांत की जांच, वापस आ गई खोई हुई आवाज़
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket