Download Our App

Home » Uncategorized » चोरी करने घुसे चोरों ने की बुजुर्ग मूक बधिर महिला की हत्या

चोरी करने घुसे चोरों ने की बुजुर्ग मूक बधिर महिला की हत्या

हाथ पैर बाँधकर गला दबाया खितौला की घटना

जबलपुर (जय लोक)। खितौला थाना अंतर्गत 2 अक्टूबर की दोपहर एक महिला की दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या चोरी के इरादे से की गई थी हत्यारों की संख्या तीन बताई जा रही है जिन्हें ग्रामीणों ने भागते हुए देखा है।
कल खितौला में ग्राम दरौलीकला में एक महिला को मृत अवस्था में परिजनों द्वारा शासकीय अस्पताल लाये जाने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को संजय राठौर निवासी दरौलीकला ने बताया कि वह मजदूरी करता है। कल गांव के गिरानी लाल कोरी के घर काम पर गया था उसके पिता रामदास ग्राम केवलारी काम पर गये थे घर में मॉ लक्ष्मी बाई अकेली थी। मॉ बचपन से गूंगी बहरी है सुबह 11:30 बजे अपने घर आया देखा मॉ घर के अंदर वाली परछी में दीवाल से टिककर बैठी थी। थोड़ी देर रूककर वापस काम पर चला गया, दोपहर 1:30 बजे मोहल्ले के संदीप बर्मन ने आकर बताया कि तुम्हारे घर से 2 लडक़े निकलकर भागे हैं लगता है उन्होंने चोरी की है। तो उसने तत्काल अपने घर आकर देखा उसकी मॉ लक्ष्मी बाई घर के अंदर कमरे में गद्दा पर चित्त अवस्था में लेटी हुयी थी, पहनी हुई मैक्सी एवं पेटीकोट कमर के उपर पेट तक पलटे दिखाई दिये। उसने पैर सीधे कर कपड़े ठीक किये मॉ के दोनों पैर रस्सी व हाथ कपड़े से बंधे थे तथा मुंह में पीला गमछा बंधा था। मॉ के कनपटी, गाल में चोट के निशान थे मॉ को आटो से शासकीय अस्पताल सिहोरा लेकर आया जहां डाक्टर ने चैक कर लक्ष्मी बाई को मृत घोषित कर दिया।
बुजुर्ग महिला के गले में पहने हुये सोने का 6 गुरिया, 1 लाकेट वाला मंगलसूत्र, गले में नहीं था, सामान बिखरा हुआ था उसे लगता है उसके घर से निकलकर भागने वाले दोनों लडक़े दिन में उसके घर में घुसकर लूटपाट कर मॉ लक्ष्मीबाई के विरोध करने पर मॉ श्रीमति लक्ष्मी बाई की हत्या कर दी। मोहल्ले की ज्योति बर्मन ने दोनों लडक़ों को घर से निकलकर भागते देखी है।

 

 

बड़वानी सांसद ने कहा कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » चोरी करने घुसे चोरों ने की बुजुर्ग मूक बधिर महिला की हत्या
error: Content is protected !!