Download Our App

Home » भारत » छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक जारी…आयोग के तीन रास्तों पर बैरिकेटिंग

छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक जारी…आयोग के तीन रास्तों पर बैरिकेटिंग

प्रयागराज। पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा एक ही दिन में कराने की मांग को लेकर प्रयागराज में अभ्यर्थियों का चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी है। दो दिन की परीक्षा में अलग-अलग शिफ्ट में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के एक समान मूल्यांकन के लिए आयोग ने नॉर्मलाइजेशन (मानकीकरण) को लागू कर दिया लेकिन आयोग ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह फॉर्मूला काम कैसे करेगा। दो दिन की परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और छात्रों के बीच जबरदस्त नोकझोंक चल रही है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फोर्स मौके पर मौजूद है।
आम आदमी पार्टी सांसद भी छात्रों के समर्थन में- आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी छात्रों के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन की बात करने वाले पीसीएस, आरओ और एआरओ परीक्षा एक दिन में कराये जाने की मांग पर बेरोजगारों को पीट-घसीट रहे हैं। अंधभक्त आपको गालियां देते हैं वो भूल जाते हैं ये बेरोजगारी की मार झेलने वाले बेटे-बेटियां भी हिंदू हैं। भाजपा का नफरती जहर आपकी जिंदगी बर्बाद कर देगा।
नौजवान छात्र जो मांग लेकर गए उन्हें लाठी मारी गई- अखिलेश यादव ने कहा कि ये जो लाठी चला रहे हो जैसी सेवा कर रहे हो वैसी सेवा आपको भी कभी कभी मिलेगी, नौजवान छात्र जो मांग लेकर गए उन्हें लाठी मारी गई, दबाया गया, इनके पास अब अधिकारियों के अलावा कोई नहीं बचा है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक जारी…आयोग के तीन रास्तों पर बैरिकेटिंग
error: Content is protected !!