Download Our App

Home » Uncategorized » छावनी के विकास कार्यों को लेकर हुई बैठक

छावनी के विकास कार्यों को लेकर हुई बैठक

जबलपुर (जयलोक)।
छावनी परिषद् की मासिक बैठक आयोजित की गई इस बैठक में मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिमन्यु सिंह एवं अध्यक्ष दिनेश कुमार के अतिरिक्त विशेष अतिथि के सांसद आशीष दुबे एवं कैंट विधायक अशोक रोहाणी उपस्थित हुये।
इस बैठक में छावनी क्षेत्र के विकास की योजनाओं पर विस्त्रत रूप से चर्चा हुई एवं छावनी क्षेत्र के विकास के लिये जन उपयोगी निर्णय जैसे छावनी परिषद के लिये फायर ब्रिगेड मोतीलाल नेहरू अस्पताल के लिये एंबुलेंस एव ऐयरपोर्ट रोड के चौड़ीकरण के संबंध में चर्चा से साथ-साथ छावनी के विकास के लिये राज्य एवं केन्द्र सरकार से प्राप्त विशेष अनुदान प्रदाय करने की बात कही गई।इसके साथ-साथ केंट के विकास के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार से प्राप्त विशेष अनुदान प्रदाय करने की बात कही गई। बैठक शुरू होने से पूर्व केंट बोर्ड के बाबा भीमराब अंबेडकर सभा कक्ष में नवागत सांसद आशीष दुबे एवं कैंट विधायक अशोक रोहाणी का पुष्पगुच्छ देकर बोर्ड अध्यक्ष दिनेश कुमार झांधू एवं मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिमन्यु सिंह द्वारा स्वागत किया गया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » छावनी के विकास कार्यों को लेकर हुई बैठक
error: Content is protected !!