
जबलपुर (जयलोक)। विगत दिनों कांगे्रस के एक बड़े नेता के भाई के जन्मदिन की पार्टी में उनके एक समर्थक ने जमकर लायसेंसी पिस्तौल से हवाई फायरिंग का यह वीडियो इंस्टाग्राम में अपलोड होने के बाद जमकर वायरल हुआ और अब यह पुलिस तक पहुँचा है। पुलिस के वरिष्ठ आधिकारियों के संज्ञान में यह मामला आ चुका है और उनका कहना है कि जल्द ही इस मामले में कानूनी कार्रवाही की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार वीडियो में दिखाई दे रहे युवक का नाम अस्सू खान है और वह कांगे्रस के एक बड़े नेता के भाई से जुड़ा हुआ है। कांगे्रस नेता के भाई की जन्मदिन पार्टी में सैंकड़ोंं लोगों की उपस्थिति में लापरवाही पूर्वक लायसेंसी पिस्टल से बार बार कई राउंड हवाई फायरिंग की गई।

इनका कहना है
सामने आए वीडियो की जाँच करवाई जा रही है। हथियार किसका है इस बात की भी जाँच होगी और फायरिंग करने वाले युवक के संबंध में भी जाँच की जा रही है। जाँच के उपरांत आम्र्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाही की जाएगी।
आनंद कलादगी, आईपीएस, एएसपी






