Download Our App

Home » News » जबलपुर संभाग में रेलवे की कई नई परियोजनाएँ शुरू होंगी

जबलपुर संभाग में रेलवे की कई नई परियोजनाएँ शुरू होंगी

पेंड्रा रोड तक नई लाइन बिछाकर महाकौशल और छत्तीसगढ़ को जोडऩे का नया रास्ता भी बनेगा

सच्चिदानंद शेकटकर
जबलपुर (जय लोक)। प्रदेश में रेलवे के नेटवर्क के विस्तार करने के लिए 11 नए रेल मार्गों का सर्वेक्षण और निर्माण कार्य बहुत शीघ्र शुरू होने जा रहा है। इन 11 परियोजनाओं में जबलपुर संभाग में भी कई योजनाएं शामिल की गई हैं। सबसे महत्वपूर्ण जबलपुर पेंड्रा रोड की रेल परियोजना होगी।
इस परियोजना के अंतर्गत जबलपुर, डिंडौरी, पेंड्रा रोड तक नई लाइन बिछाकर महाकौशल और छत्तीसगढ़ को जोडऩे का नया रास्ता भी बनेगा। इस नए रास्ते से अमरकंटक, मण्डला, घनसौर जैसे आदिवासी क्षेत्र भी जुड़ जाएंगे। रेलवे की ओर से यह दावा किया गया है कि पेंड्रा रोड, अमरकंटक, डिण्डौरी, मण्डला, घनसौर, लखनादौन और गोटेगाँव का आर ई सी टी सर्वेक्षण का कार्य भी पूर्ण हो गया है। यह कार्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा कराया गया है।

वहीं जबलपुर संभाग  के सिवनी जिले में
सिवनी से लेकर कटंगी तक नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। इस रेल लाइन से दक्षिण पूर्व के संपर्क को बढ़ाया जाएगा। वहीं जबलपुर संभाग के बालाघाट जिले में बालाघाट, भरवैली, उकवा रेलवे लाइन का विस्तार भी किया जाएगा। बालाघाट के ही वारासिवनी खैरलांजी, तिरोड़ा, को नई रेल लाइन से जोडक़र अंतरर्राज्जीय संपर्क को बढ़ाया जाएगा।

रेलवे की जो प्रस्तावित योजनाएं हैं उनमें से कई योजनाओं का काम शीघ्र ही शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। वहीं कुछ मार्गों के लिए तकनीकी आर्थिक सर्वेक्षण भी किया जाएगा। नए रेल मार्गों की योजना जब मूर्तरूप लेगी तब रेल यात्रियों के लिए यात्रा सुगम होगी और संबंधित क्षेत्रों का विकास भी होगा। डिण्डौरी जैसा जिला जो कि अभी रेल लाइन से वंचित है वह भी रेल लाइन से जुड़ जाएगा।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राकेश सिंह भी हो सकते हैं शामिल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जबलपुर संभाग में रेलवे की कई नई परियोजनाएँ शुरू होंगी

Top Headlines

Live Cricket