Download Our App

Home » Uncategorized » जल्लाद आशिक: कुल्हाड़ी से काटा, फंदा बनाकर छत से लटकाकर युवती को नीचे फेंका

जल्लाद आशिक: कुल्हाड़ी से काटा, फंदा बनाकर छत से लटकाकर युवती को नीचे फेंका

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र की खोड़ चौकी अंतर्गत ग्राम चंदावनी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव के एक युवक ने उसके एक तरफा प्यार को ठुकराने पर युवती पर कुल्हाड़ी से न सिर्फ कई प्रहार किए, बल्कि इसके बाद उसके दुपट्टे को गले में बांध कर उसे छत से नीचे लटका कर फेंक दिया। इस पूरी घटना का वीडियो गांव वालों ने अपने मोबाइल में बना लिया। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम चंदावनी निवासी साक्षी पुत्र गोपाल कोली को गांव का युवक धर्मेन्द्र परिहार कई दिनों से परेशान कर रहा था।
बताया जा रहा है कि लडक़ी ने तो पहले धर्मेन्द्र को स्वयं की समझाने का प्रयास किया कि, यह सब ठीक नहीं है, लेकिन धर्मेन्द्र नहीं माना तो उसने अपने घर में यह बात बता दी। इस पर साक्षी के भाइयों ने करीब पखवाड़े भर पूर्व धर्मेन्द्र की मारपीट कर उसकी बेइज्जती कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद गांव में समाज की पंचायत बुलाई गई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि धर्मेन्द्र अब लडक़ी को परेशान नहीं करेगा।
मामले की शिकायत थाने में न की जाए, क्योंकि इससे दोनों ही परिवारों की इज्जत खराब होगी। इसके बाद पूरा मामला शांत हो गया और सब कुछ सामान्य रूप से चलने लगा। 5 जून की सुबह करीब 8-9 बजे जब साक्षी घर पर अकेली थी, तभी धर्मेन्द्र उसके घर में घुस गया और साक्षी को जान से मारने की मंशा से उसके ऊपर कुल्हाड़ी से कई प्रहार किए। साक्षी अपनी जान बनाने की मंशा से छत पर चढ़ गई तो धर्मेन्द्र उसके पीछे छत पर चढ़ गया और साक्षी के गले में उसका दुपट्टा बांध कर उसे छत से नीचे लटका कर उसे फांसी के फंदे पर लटकाने का प्रयास किया।

 

 

रांझी में हुई बुजुर्ग महिला का हत्यारा निकला रिश्तेदार, चोरी करने घुसा था घर पर, बुजुर्ग महिला ने पहचाना तो कर दी हत्या

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » जल्लाद आशिक: कुल्हाड़ी से काटा, फंदा बनाकर छत से लटकाकर युवती को नीचे फेंका

Top Headlines

Live Cricket