Download Our App

Home » राजनीति » जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए नामांकन भरने का सिलसिला जारी

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए नामांकन भरने का सिलसिला जारी

जबलपुर (जय लोक)।जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन भरने का सिलसिला लगातार जारी है। जिला अधिवक्ता संघ के मौजूदा अध्यक्ष मनीष मिश्रा एक बार फिर अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मैदान में उतरे हैं और उन्होंने आज अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है। अन्य उम्मीदवार भी आज नामांकन पत्र दायर कर रहे हैं। नामांकन भरने के साथ-साथ ऐसे उम्मीदवार जो नामांकन भर चुके हैं वे व्यक्तिगत रूप से चुनाव प्रचार अभियान में भी जुटे हुए हैं।

बार काउंसिल के चुनाव में जबलपुर की मतगणना शुरू

मध्य प्रदेश बर काउंसिल के सदस्यों के चुनाव के लिए मतगणना का सिलसिला लगातार चल रहा है कल इंदौर में हुए मतदान के मतों की गणना का काम पूरा हुआ। आज जबलपुर मतों की गणना का काम सुबह से शुरू हो चुका है। शाम तक इस बात का अंदाजा लग जाएगा की जबलपुर के कितने उम्मीदवार आज हो रही मतगणना में आगे रहेंगे। अधिवक्ताओं को मान्यता देने वाली मध्य प्रदेश बर काउंसिल के चुनाव के लिए पूरे प्रदेश से 23 उम्मीदवारों का चुनाव होना है इस बार के चुनाव में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मैदान में उतरे हैं जबलपुर के भी कई वरिष्ठ अधिवक्ता चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

मजबूत सिस्टम अगले 4 दिन में करायेगा भारी से अति भारी बारिश के आसार, 28 जिलों में अलर्ट

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए नामांकन भरने का सिलसिला जारी

Top Headlines

Live Cricket