Download Our App

Home » News » जेडीए अध्यक्ष बनने पर संदीप जैन को कांग्रेसियों से मिल रही बधाइयाँ चर्चा में, समरसता के आयोजनों के जनक संदीप जैन को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मिल रहा समर्थन

जेडीए अध्यक्ष बनने पर संदीप जैन को कांग्रेसियों से मिल रही बधाइयाँ चर्चा में, समरसता के आयोजनों के जनक संदीप जैन को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मिल रहा समर्थन

जबलपुर (जय लोक)। 7 साल के लंबे अंतराल के बाद जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता और संगठन के मजबूत स्तंभों में से एक भाजपा नेता संदीप जैन को जबलपुर विकास प्राधिकरण के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद जहां उनके समर्थकों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओंं में उत्साह नजर आया वही भारतीय जनता पार्टी के घोर विरोधी दल समझे जाने वाले कांग्रेस के कई छोटे बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी संदीप जैन की इस नियुक्ति पर सोशल मीडिया में खुलकर बधाइयाँ दी है।

कांग्रेसियों की तरफ  से जब भाजपा नेता संदीप जैन को बधाई का सिलसिला बढ़ता गया तो कुछ कांग्रेस के नेताओं ने इस पर आपत्ति भी उठाई। अपनी आपत्ति को व्यंग्यात्मक शैली में लिखते हुए उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट की। कांग्रेस के युवा नेता रविंद्र गौतम ने कांग्रेसियों द्वारा भाजपा नेता के पक्ष में किये जा रहे गुणगान और बधाईयों के संबंध में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से टिप्पणी की। अब इस बात की चर्चा अधिक हो रही है कि समरसता के भाव को आगे बढ़ाते हुए लगातार हर धर्म जाति के महापुरुषों की याद में बड़े-बड़े आयोजन कर संस्कारधानी में अपनी अलग पहचान बनाने वाले संदीप जैन भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओंं के साथ-साथ कांग्रेस के लोगों के बीच में भी उतने ही आत्मीय और प्रिय बने हुए हैं।

संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर में आपसी सौहार्द के ऐसे कई किस्से और उदाहरण नजर आते हैं जहां दलगत राजनीति के ऊपर उठकर लोग एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं और जरूरत पडऩे पर उनकी मदद भी करते हैं।

ना निकाली जाए रैली और स्वागत समारोह-संदीप जैन

जबलपुर विकास प्राधिकरण के नए अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने जा रहे संदीप जैन ने निर्णय लेते हुए शुभचिंतकों से अपील की है कि उनके अध्यक्ष बनने पर किसी भी तरह की रैली, जुलूस या स्वागत समारोह आयोजित न किए जाएं।
श्री जैन ने यह निर्णय बरगी में हुए कू्रज हादसे को देखते हुए लिया है। उनका कहना है कि हाल ही में हुई एक हृदय विदारक घटना में कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है। ऐसे शोक और दुख के माहौल में जश्न मनाना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह समय प्रभावित परिवारों का साथ देने का है।

 

तिरुपति लड्डू विवाद: टीटीडी ने बिना जाँच के खरीदा 70 लाख किलो घी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जेडीए अध्यक्ष बनने पर संदीप जैन को कांग्रेसियों से मिल रही बधाइयाँ चर्चा में, समरसता के आयोजनों के जनक संदीप जैन को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मिल रहा समर्थन

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!