
जबलपुर (जय लोक)। जबलपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संदीप जैन का आज दैनिक जयलोक कार्यालय में आगमन हुआ। इस अवसर पर उनका स्वागत जयलोक के प्रधान संपादक सच्चिदानंद शेकटकर तथा संपादक परितोष वर्मा द्वारा किया गया।

उनके साथ जबलपुर विकास प्राधिकरण की योजनाओं तथा जबलपुर के विकास संबंधी योजनाओं पर चर्चा की गई। श्री संदीप जैन ने चर्चा के दौरान कहा कि जबलपुर विकास प्राधिकरण शहर के विकास के कार्य करने वाली एक महत्वपूर्ण संस्था है और इसके माध्यम से शहर के विकास के कार्य करने की अपार संभावनाएं भी मौजूद हैं।

जबलपुर विकास प्राधिकरण की योजनाओं के लिए शहर के प्रबुद्धजनों से भी चर्चा की जाएगी और उनके सुझाव भी लिए जाएंगे। श्री संदीप जैन के शहर के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह सांसद आशीष दुबे तथा महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और सभी विधायकों से आत्मीय संबंध भी हैं। इनके संबंधों का लाभ श्री जैन बहुत आसानी के साथ जबलपुर विकास प्राधिकरण की योजनाओं के लिए ले सकेंगे।


Author: Jai Lok






