Download Our App

Home » राजनीति » जेडीए में अध्यक्ष पद के लिए संदीप जैन जैसे मैदानी कार्यकर्ता का नाम सामने आया

जेडीए में अध्यक्ष पद के लिए संदीप जैन जैसे मैदानी कार्यकर्ता का नाम सामने आया

जबलपुर (जय लोक)।

मध्य प्रदेश शासन द्वारा निगम और मंडलों में जनप्रतिनिधियों की नियुक्तियां अब कभी भी हो सकती हैं। इसी तरह प्रदेश के विकास प्राधिकरणों में भी अध्यक्ष पद पर नियुक्तियां होने जा रही हैं । जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी के एक मैदानी कार्यकर्ता संदीप जैन का नाम सामने आ चुका है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओंं के बीच आज सुबह से ही संदीप जैन के नाम की चर्चाएं हो रही हैं।

संदीप जैन को जबलपुर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की खबरें सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। कार्यकर्ता कह रहे हैं कि भाजपा का प्रदेश नेतृत्व पार्टी के मैदानी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण पद सौंपने जा रहा है इससे भाजपा के कार्यकर्ताओंं का मनोबल बढ़ेगा। संदीप जैन भारतीय जनता पार्टी के एक निर्विवाद मैदानी कार्यकर्ता हैं और भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों के वे प्रिय पात्र भी हैं।

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से भी संदीप जैन के लंबे समय से निकटतम संबंध हैं और वह उनके लिए समर्पित भी नजर आते हैं। अभी 3 वर्ष पूर्व ही संदीप जैन ने समरसता सेवा संगठन बनाकर शहर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

इस संगठन के माध्यम से वे निरंतर कार्यक्रमों को आयोजित भी करते आ रहे हैं? अभी सबसे बड़ा कार्यक्रम उन्होंने रामभद्राचार्य के प्रवचन का आयोजित कराया। यह उम्मीद की जा रही है कि संदीप जैन के नाम की घोषणा जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर अब कभी भी हो सकती है।

विनोद गोटिया भी बनेंगे अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता विनोद गोटिया का नाम भी लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष पद के लिए सामने आ चुका है। श्री गोटिया पूर्व में पर्यटन निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं। यह चर्चा है कि वे एक बार में फिर पर्यटन निगम के अध्यक्ष पद का दायित्व माँग रहे हैं। विनोद गोटिया को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की पसंद बताया जाता है।

भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उन्हें राज्यों के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर देता है। अभी असम के चुनाव में भी गोटिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन के प्रति उनके समर्पण को ध्यान में रखकर उन्हें भी प्रदेश के किसी निगम अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी जा सकती है।

स्कूलों के खराब परिणामों के दोषी शिक्षकों-अधिकारियों को मिला दंड, कलेक्टर ने कई को किया निलंबित

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » जेडीए में अध्यक्ष पद के लिए संदीप जैन जैसे मैदानी कार्यकर्ता का नाम सामने आया
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket