Download Our App

Home » Uncategorized » जेब में बच्चों के किताब की लिस्ट लेकर निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने सुला दिया मौत की नींद

जेब में बच्चों के किताब की लिस्ट लेकर निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने सुला दिया मौत की नींद

कुछ देर पहले अधारताल के

आगे करौंदी नाला रोड में हुई दुर्घटना

जबलपुर (जयलोक)
शनिवार की शाम को 5: 00 बजे के करीब आधारताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करौंदी नाला रोड पर स्थित जे के सेलिब्रेशन के पास एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि व्यक्ति सडक़ पर गिरा और उसका भेजा बाहर आ गया। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी लेकिन उसके बारे में यह जानकारी मिली है कि वह पास में स्थित खैरी गांव का रहने वाला है। मृतक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास है। उसके जेब से बीड़ी का बंडल, माचिस और बच्चों के स्कूल की कॉपी किताब की लिस्ट पुलिस को मिली है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » जेब में बच्चों के किताब की लिस्ट लेकर निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने सुला दिया मौत की नींद

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!