Download Our App

Home » News » टैंकरों से हो रही थी पेट्रोल डीजल की चोरी, दो गिरफ्तार

टैंकरों से हो रही थी पेट्रोल डीजल की चोरी, दो गिरफ्तार

जबलपुर (जय लोक)। शहपुरा-भिटौनी ऑयल प्लांट से निकलने वाले टैंकरों से पेट्रोल डीजल की चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को शहपुरा पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पेट्रोल व डीजल भी बरामद कर लिया गया है। चौकाने वाली बात यह है कि आरोपियों में एक आरोपी टैंकर का चालक निकला।

ऑयल प्लांट से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में टैंकरों में भरकर पेट्रोल और डीजल की पेट्रोल पंपों में सप्लाई की जाती है। जिसमें शिकायतें सामने आ रहीं थी कि टैंकरों से रास्ते में पेट्रोल डीजल की चोरी की जा रही है।

 

इसी बीच पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि टैंकर क्रमांक एमपी 13 जेडजे 0908 खड़ा है और उसमें से पेट्रोल-डीजल निकाला जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपने नाम राजेश यादव और दूसरे ने अपना नाम मुकेश सेन बताया।

राजेश यादव टैंकर का चालक निकला। जो अपने साथी मुकेश के साथ मिलकर कई दिनों से टैंकरों से पेट्रोल डीजल की चोरी कर रहा था। पुलिस ने इनके पास से 50 लीटर पेट्रोल तथा तीन गैलनों में करीब 85 लीटर डीजल पाया गया।

 

2.50 रुपये और बढ़ सकते है पेट्रोल-डीजल के दाम !

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » टैंकरों से हो रही थी पेट्रोल डीजल की चोरी, दो गिरफ्तार

Top Headlines

Live Cricket