Download Our App

Home » Uncategorized » 2.50 रुपये और बढ़ सकते है पेट्रोल-डीजल के दाम !

2.50 रुपये और बढ़ सकते है पेट्रोल-डीजल के दाम !

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर साफ दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गई हैं, जिससे तेल विपणन कंपनियों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। इसके बाद रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अनुमान जताया है कि कंपनियों के बढ़ते घाटे को कम करने के लिए पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 2.5 रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त वृद्धि हो सकती है।
देश में 15 मई से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार चरणों में बढ़ोतरी हो चुकी है। इस दौरान दोनों ईंधनों के दाम कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा किया गया, जबकि 25 मई को पेट्रोल के दाम 2.61 और डीजल के दाम 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए। यदि क्रिसिल का अनुमान सही साबित होता है, तब कुल बढ़ोतरी करीब 10 रुपये प्रति लीटर तक हो सकती है।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमत में प्रति बैरल 10 डॉलर की वृद्धि होने पर तेल कंपनियों की लागत में करीब 6 रुपये प्रति लीटर का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाता है। इसकारण कंपनियां लगातार दबाव में हैं और कीमतों में और संशोधन की संभावना बनी हुई है। वहीं ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता। क्रिसिल के अनुसार अब तक हुई 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि से खुदरा महंगाई दर पर करीब 0.36 प्रतिशत का अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। यदि कीमतों में कुल बढ़ोतरी 10 रुपये तक पहुंचती है तो महंगाई पर इसका प्रभाव 0.48 प्रतिशत तक हो सकता है।

 

विवेक त्रिपाठी को न्यायालय से मिली जमानत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 2.50 रुपये और बढ़ सकते है पेट्रोल-डीजल के दाम !

Top Headlines

Live Cricket