Download Our App

Home » Uncategorized » ट्रंप को पीएम मोदी की दो टूक, आतंकवाद अब भारत के लिये युद्ध की तरह

ट्रंप को पीएम मोदी की दो टूक, आतंकवाद अब भारत के लिये युद्ध की तरह

कनानास्किस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ 35 मिनट तक फोन पर बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारत की ओर से शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी और साफ किया कि आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों को इसके परिणाम भुगतने होंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत अब आतंकवाद को प्रॉक्सी वॉर की तरह नहीं देखेगा, वह से युद्ध कार्रवाई की तरह देखता है।

मोदी-ट्रंप फोन कॉल के बारे में विदेश सचिव ने क्या कहा?
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मोदी-ट्रंप फोन कॉल पर एक बयान में कहा, पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में व्यापार से संबंधित किसी भी विषय पर चर्चा नहीं की गई। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत ने कभी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं की है और भविष्य में भी इस तरह की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने जी-7 बैठक में भाग लेने के लिए यहां आए पीएम मोदी को कनाडा से लौटते समय अमेरिका आने का निमंत्रण दिया। हालांकि, पीएम मोदी ने कहा कि वह पहले से तय कार्यक्रम के कारण निमंत्रण स्वीकार नहीं कर सकते। पीएम मोदी ने इस साल के अंत में संभावित क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण दिया। इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच ट्रंप ने बैठक बीच में ही छोड़ दी थी। दोनों नेताओं ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद बात की थी, जब ट्रंप ने अपनी संवेदना व्यक्त की थी और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन किया था।

ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तार से बात
फोन कॉल के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने 9-10 मई की रात को पाकिस्तान के हमले का कड़ा जवाब दिया, जिससे पाकिस्तान के सैन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ और उनके एयरबेस बेकार हो गए। पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा कि पाकिस्तान को भारत की कड़ी प्रतिक्रिया ने उन्हें भारत से सैन्य अभियान रोकने का आग्रह करने पर मजबूर किया। ट्रंप से साफ कहा कि इस पूरी घटनाक्रम में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कोई चर्चा नहीं हुई और भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिकी मध्यस्थता का कोई संदर्भ नहीं था। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा चैनलों का उपयोग करते हुए सीधी बातचीत में और पाकिस्तान के आग्रह पर लिया गया था।

 

 

ईरान-इजरायल भिंड़त : तीसरे विश्व युद्ध का शंखनाद : दो धड़ो में बटी दुनियां..?

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » ट्रंप को पीएम मोदी की दो टूक, आतंकवाद अब भारत के लिये युद्ध की तरह

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!