Download Our App

Home » News » ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे युवक पर गिरी गाय

ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे युवक पर गिरी गाय

गाय की मौत, युवक व दूसरी गाय गंभीर रूप से घायल

जबलपुर (जय लोक)। कल देर रात गौरीघाट रेलवे टे्रक के पास एक हादसे ने दो गाय और एक युवक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रेलवे टे्रक पर घूम रही दोनों गाय जबलपुर से नागपुर जा रही टे्रन की चपेट में आ गई और टे्रन की टक्कर लगते ही एक गाय उछलकर पुल से नीचे जा गिरी। इस दौरान पुल के नीचे से एक युवक गुजर रहा था तभी गाय उस युवक के ऊपर जा गिरी। जिससे युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, इस घटना में एक गाय की मौत हो गई, जबकि 1 अन्य गाय घायल हुई है।

क्षेत्रीय लोगों ने जब यह हादसा देखा तो तुरंत ही इसकी सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद डायल 112 के जवानों ने घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मदन महल का रहने वाला है युवक – घायल युवक का नाम मदन महल निवासी 19 वर्षीय सुमित राजपूत बताया जा रहा है। जो घटना के समय रेलवे ब्रिज के पास लघुशंका के लिए रुक गया था। लोगों ने बताया कि रोजाना ही गायों का विचरण क्षेत्र में रहता है लेकिन कल रात जब गायों का झुंड यहां से गुजर रहा था तभी टे्रन आ गई। टे्रन आती देख गाय घबरा गई और रेलवे टे्रक पर ही भागने लगीं। कुछ गायों ने पुल से छलांग लगा दी तो दो गाय टे्रन की चपेट में आ गईं। जिससे वे पुल से नीचे एक युवक पर जा गिरी।

लोगों ने बनाया वीडियो – इस घटना का कुछ लोगों ने फोटो वीडियो भी बनाया। घायल युवक के बारे में कहा जा रहा है कि अभी वह कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं लोगों ने इस मामले में बड़ी लापरवाही भी बताई है। उनका कहना है कि रेलवे टे्रक पर गायों का झुंड गुजरने से आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। जिसका नजारा कल देर रात देखन को मिला।

विजयनगर के अलावा विकसित हो रहे क्षेत्रों में भी जेडीए को देना होगा ध्यान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे युवक पर गिरी गाय

Top Headlines

Live Cricket