Download Our App

Home » News » ट्रेन से उतरते ही विजिलेंस टीम ने टीटीई को पकड़ा, मिले 46 हजार से अधिक नगद

ट्रेन से उतरते ही विजिलेंस टीम ने टीटीई को पकड़ा, मिले 46 हजार से अधिक नगद

जबलपुर (जय लोक)। गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन में जुर्माने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे तीन टीटीई पर जबलपुर स्टेशन में कार्रवाही की गई है। यह कार्रवाही रेलवे की विजिलेंस टीम ने की है। तीनों टीटीई के पास से 46 हजार रूपये से अधिक की रकम भी बरामद की गई है। जिसके बाद तीनों को सस्पेंड किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि तीनों टीटीई गोंडवाना एक्सप्रेस में थे वे आज सुबह जैसे ही जबलपुर स्टेशन पर उतरे तभी रेलवे की विजिलेंस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। कर्मचारियों के नाम मनोज कुशवाहा, कुंदन कुमार व अनिकेश कुमार बताए जा रहे हैं। विजिलेंस टीम को मोबाइल फोन पर यह सूचना मिली की ट्रेन में सवार टीटीई द्वारा यात्रियों से अवैध वसूली की जा रही है और जुर्माना वसूलने के एवज में जुर्माने की रसीद भी नहीं दी जा रही है।

यहां सूचना मिलने के पश्चात जबलपुर स्टेशन पर घात लगाए हुए बैठे विजिलेंस टीम के सदस्यों ने जैसे ही सुबह 10 बजे गोंडवाना एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर पहुुंची कि विजिलेंस टीम ने तीनों टीटीई को घेर लिया और जब उनके पास रखे हुए कैश का मिलान किया गया तो टीटीई द्वारा ट्रेन में सवार होने से पहले जो कैश का डिक्लियरेशन किया गया था उससे अधिक राशि प्राप्त हुई। बताया जाता है कि पकड़े गए टीटीई कर्मचारियों के पास कुंदन कुमार से 32000 रुपये, अनिकेश कुमार से 14000 रुपये व मनोज कुशवाहा के पास से 300 रुपये विजिलेंस ने बरामद किये हैं।

 

साइकिल चलाकर दिया गया सेहत बनाने का संदेश, विश्व साइकिल दिवस उत्सव पर निकली साइकिल रैली

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » ट्रेन से उतरते ही विजिलेंस टीम ने टीटीई को पकड़ा, मिले 46 हजार से अधिक नगद
error: Content is protected !!